Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress MLA Baleshwar sent to jail…on remand till January 22 | किसान से 42 लाख ठगे, कांग्रेस विधायक को जेल: 10 ब्लैंक चेक लिए, फर्जी साइन कर पैसे निकाले, बालेश्वर साहू 22 जनवरी तक रिमांड पर – Chhattisgarh News
Breaking News

Congress MLA Baleshwar sent to jail…on remand till January 22 | किसान से 42 लाख ठगे, कांग्रेस विधायक को जेल: 10 ब्लैंक चेक लिए, फर्जी साइन कर पैसे निकाले, बालेश्वर साहू 22 जनवरी तक रिमांड पर – Chhattisgarh News

By adminJanuary 10, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs15 21767969181 1767979948
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को कोर्ट ने 22 जनवरी तक के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने किसान से 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने 9 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट पेश किया। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा ने विधायक को 22 जनवरी तक र

.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने सहयोगी गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा (46) के नाम पर 42 लाख का लोन पास कराया। इसके बाद किसान से 10 ब्लैंक चेक ले लिए। इसी ब्लैंक चेक के माध्यम से अलग-अलग किस्त में फर्जी साइन से पैसे निकाल लिए।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 2015 से 2020 के बीच बालेश्वर साहू बम्हनीडीह सहकारी बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। वहीं गौतम राठौर उस समय विक्रेता के पद पर काम कर रहा था। दोनों ने मिलकर किसान क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने का झांसा दिया। बहाने से 10 ब्लैंक चेक भी ले लिए।

इसके साथ ही साथ ही एचडीएफसी बैंक में दो नए खाते भी खुलवाए। इन चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर, दोनों ने धीरे-धीरे मिलाकर 42 लाख 78 हजार रुपए किसान के खातों से निकाल लिए। शुरुआत में 15 जनवरी 2015 को पहली बार 51 हजार रुपए की निकासी की गई थी।

ये तस्वीर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की है। (फाइल फोटो)

ये तस्वीर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की है। (फाइल फोटो)

HDFC बैंक से मिली धोखाधड़ी की जानकारी

किसान राजकुमार शर्मा ने बताया कि इसके बाद रकम धीरे-धीरे बढ़ती गई। बालेश्वर साहू ने अपनी पत्नी आशा साहू के खाते में भी 7.5 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। किसान को इस मामले की जानकारी तब हुई, जब 2020 में एचडीएफसी बैंक चांपा से उसे कॉल आया।

इस दौरान पूछा गया कि क्या उसने बालेश्वर साहू को पैसे निकालने की अनुमति दी है। यह सुनकर किसान के होश उड़ गए। वो तुरंत बैंक जाकर डिटेल निकाला। इसके बाद बालेश्वर साहू के पास पहुंचा। उस समय बालेश्वर साहू ने 6 महीने के भीतर ब्याज समेत पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ।

किसान ने बताया कि इसी बीच विधानसभा चुनाव हुए। सहयोगी गौतम राठौर ने रकम को चुनावी खर्च बताया। पैसा वापस मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे। इसके बाद पीड़ित किसान ने विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चांपा थाने में 14 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई।

ये तस्वीर गौतम राठौर की है। वह विक्रेता के पद पर काम कर रहा था। (फाइल फोटो)

ये तस्वीर गौतम राठौर की है। वह विक्रेता के पद पर काम कर रहा था। (फाइल फोटो)

पुलिस ने पीड़ित और बैंक कर्मचारियों के दर्ज किए बयान

वहीं शिकायत मिलने के बाद चांपा पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की। सबसे पहले शिकायतकर्ता राजकुमार शर्मा, उनकी पत्नी और मां के बयान दर्ज किए गए। तीनों ने बताया कि उन्होंने खुद कभी पैसे नहीं निकाले। इसके बाद पुलिस ने सहकारी बैंक के 5 कर्मचारियों और अन्य गवाहों के बयान भी दर्ज किए।

जांच में यह भी सामने आया कि 24 जनवरी 2020 को की गई एक निकासी पर्ची में बालेश्वर साहू का मोबाइल नंबर दर्ज था, जिससे साफ हो गया कि निकासी उन्हीं के ओर से की गई थी। इस आधार पर पुलिस ने सभी दस्तावेजों और बयानों को सबूत मानते हुए कार्रवाई की।

चांपा पुलिस ने बताया कि बयानों और सबूतों के आधार पर 3 अक्टूबर 2025 को FIR दर्ज की गई। बालेश्वर साहू और गौतम राठौर के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (कागजातों की जालसाजी), 267 (सरकारी दस्तावेज का गलत इस्तेमाल), और 34 (साझा अपराध) के तहत केस दर्ज किया।

9 जनवरी को बालेश्वर साहू जांजगीर चांपा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट में पेश हुए।

9 जनवरी को बालेश्वर साहू जांजगीर चांपा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट में पेश हुए।

गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट गए थे बालेश्वर साहू

इसके बाद विधायक बालेश्वर साहू ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसने 4 नवंबर, 2025 को एक आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करेगी। विधायक बालेश्वर जांच में सहयोग करेंगे।

हाईकोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि चार्जशीट चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की कोर्ट में पेश की जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चांपा पुलिस ने 7 जनवरी 2026 को MLA बालेश्वर साहू को एक नोटिस जारी किया। कोर्ट में चार्जशीट पेश होने के दौरान 9 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।

इसके बाद 9 जनवरी को बालेश्वर साहू जांजगीर-चंपा में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा की कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान बालेश्वर ने जमानत के लिए अपील की, लेकिन प्रवीण मिश्रा की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच, उनके सहयोगी गौतम राठौर जमानत पर बाहर हैं।

………………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

विधायक-सहयोगी ने किसान से 42 लाख ठगे:जांजगीर में लोन दिलाने का झांसा,ब्लैंक चेक-फर्जी साइन से पैसे निकाले,पत्नी के खाते में भी रकम ट्रांसफर की

विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज।

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालेश्वर साहू और उनके सहयोगी गौतम राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सरवानी गांव निवासी शिकायतकर्ता और किसान राजकुमार शर्मा के मुताबिक विधायक और उनके सहयोगी ने उसे लोन दिलाने का आश्वासन देकर 42 लाख 78 हजार रुपए की रकम ले ली, लेकिन न तो लोन दिलाया और न ही रकम वापस की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल-हाईवे के निर्माण में लापरवाही,कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी:जर्जर सड़क की मरम्मत भी नहीं, नवनिर्माण का काम धीमा, सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

January 21, 2026

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.