एमसीबी जिले में मतदाता सूची डिजिटलाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्टर कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इन बीएलओ को सम्मानित किया।
.
यह सम्मान विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 के अंतर्गत 500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक डिजिटलाइजेशन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए दिया गया।
सम्मानित बीएलओ में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 से मतदान केंद्र 268 नौढिया की कमलेश्वरी, मतदान केंद्र 255 हर्रा की जमुनादेवी राय, मतदान केंद्र 307 न्यू लेदरी के रवि कुमार पटेल, मतदान केंद्र मोरगा की विमला गोड़ और मतदान केंद्र 305 न्यू लेदरी-1 के योगेश कुमार जायसवाल शामिल हैं।

इन्हें भी किया गया सम्मानित
इसी प्रकार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 से मतदान केंद्र 93 कोड़ा के तेजराम साहू, मतदान केंद्र 134 रतनपुर के चौथ कुमार पटेल, मतदान केंद्र 152 चिरमिरी कॉलरी (बड़ाबाजार-8) की उमा रजक, मतदान केंद्र 39 डोमनहिल की रूक्सार खातून, मतदान केंद्र 148 चिरमिरी कॉलरी (छोटाबाजार-4) की सीमा नामदेव को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा मतदान केंद्र 155 चिरमिरी कॉलरी (छोटाबाजार-11) के तिरथ राम साहू, मतदान केंद्र 45 पोंड्रीहील (हल्दीबाड़ी-3) के चन्द्रशेखर कश्यप, मतदान केंद्र 50 पोंड्रीहील (हल्दीबाड़ी-8) के राजकुमार, मतदान केंद्र 138 वेस्ट चिरमिरी-1 के रमाकांतधर द्विवेदी और मतदान केंद्र 60 कोरिया ब्लॉक कॉलरी-3 की ममता यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

निर्वाचन कार्य राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ- कलेक्टर
कलेक्टर कहा कि निर्वाचन कार्य राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने जोर दिया कि बीएलओ की ओर से निभाई गई भूमिका लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाती है। कलेक्टर ने सभी चयनित बीएलओ को बधाई दी और भविष्य में भी इसी समर्पण और दक्षता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
<
