Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Coal trader duped of Rs 1.5 crore, FIR registered | कोयला कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी, FIR दर्ज: रायपुर के कारोबारियों ने एग्री कमोडिटी ट्रेडिंग के नाम पर उधार में लिए रुपए, नहीं लौटाया – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Coal trader duped of Rs 1.5 crore, FIR registered | कोयला कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी, FIR दर्ज: रायपुर के कारोबारियों ने एग्री कमोडिटी ट्रेडिंग के नाम पर उधार में लिए रुपए, नहीं लौटाया – Ambikapur (Surguja) News

By adminJanuary 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
screenshot2026 01 02 16 46 33 356012fa4d4ddec268fc 1768056233
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



screenshot2026 01 02 16 46 33 356012fa4d4ddec268fc 1768056233

सरगुजा के कोयला कारोबारी से रायपुर के व्यवसायियों ने एक करोड़ 45 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। कोयला कारोबारी को व्यवसायियों ने एग्रीकल्चर कमोडिटी की ट्रेडिंग में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। जब कोयला कारोबारी इसके लिए तैयार नहीं हुए

.

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी कोयला कारोबारी बिजेंद्र गुप्ता (63 वर्ष) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बरेजपारा के ट्रांसपोर्टर शनि गोयल के माध्यम से उनका परिचय रायपुर के थोक गल्ला कारोबारी हेमंत कुमार जैन से हुआ था। वे रायपुर में भिक्षु ट्रेडर्स के नाम से थोक में गल्ला का कारोबार करता है। वे हल्दी, चना, जीरा तथा सौंफ की खरीद-बिक्री का कारोबार पूरे देश में करते हैं।

अच्छी कमाई का झांसा दिया, फिर उधार में लिया पैसा बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि हेमन्त कुमार जैन, उसकी पत्नी कविता जैन एवं साला नवदीप दलाल तीनों मिलकर भिक्षु ट्रेडर्स के नाम से कारोबार करते हैं। हेमंत जैन ने उन्हें कई बार चना, सौंफ, हल्दी, जीरा मंदी तेजी के बारे में बताकर पैसा लगाने के लिए कहते थे।

हेमंत जैन की पत्नी कविता जैन और उसका साला नवदीप दलाल भी फोन करते थे। उन्होंने चना और हल्दी के खरीदी में पूंजी लगाने पर अच्छा लाभ मिलने का झांसा दिया।

बिजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें एग्रीकल्चर कमोडिटी में ट्रेडिंग का ज्ञान नहीं था, इस कारण उन्होंने पैसे लगाने से साफ इनकार कर दिया तो तीनों ने फोन कर कहा कि वे पैसे उधार में दे दें। वे 6 माह बाद एक प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ रकम लौटा देंगे।

व्यापारियों के झांसे में आकर बिजेंद्र गुप्ता ने अपने एवं पत्नी के बैंक खाते से फर्म भिक्षु ट्रेडर्स के एच.डी.एफ.सी. बैंक के खाते में 03 अप्रैल 2024 एवं 04 अप्रैल को कुल 1 करोड़ 45 लाख 23,000 रुपये RTGS के माध्यम से भेजा।

पैसे वापस नहीं करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट बिजेंद्र गुप्ता ने छह माह बाद पैसे वापस मांगे तो वे कुछ बहाना बनाकर तिथि आगे बढ़ाते रहे। डेढ़ साल भी जब हेमंत जैन, उसकी पत्नी तथा उसका साले ने रकम नहीं लौटाई। तीनों ने बिजेंद्र गुप्ता का फोन भी उठाना बंद कर दिया। बिजेंद्र गुप्ता ने रायपुर में तीनों के बारे में पता किया, तब पता चला कि वे थोक कारोबार का झांसा देकर बड़े पैमाने पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

बिजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने भिक्षु ट्रेडर्स के संचालक हेमंत जैन, उसकी पत्नी कविता जैन तथा उसके साला नवदीप दलाल के विरूद्ध धारा 420, 34 का अपराध दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056124
Views Today : 116
Views Last 7 days : 2042
Views Last 30 days : 7037
Total views : 72396
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.