ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते हुए बुजुर्ग
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में नवबंर के पहले सप्ताह से ठंड का असर देखा गया है। वर्तमान समय में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में रात के समय लोग बचाव के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
.
शहर में तेज ठंड को देखते हुए अब नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है। शहर के तकरीबन 9 जगह पर अलाव के लिए लकड़ियां छोड़ी जा रही है। निगमकर्मी ऐसे जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं।
जहां लोगों का रात भर आना-जाना होता है। ऐसे में मेडिकल काॅलेज में 2 जगह, चक्रधर नगर ऑटो पार्किंग, रामनिवास टाकीज चौक, रेलवे स्टेशन, अशर्फी देवी अस्पताल, जिला अस्पताल, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, मिनी माता चौक व शनि मंदिर के पास अलाव के लिए लकड़ियां छोड़ी गई।
जहां रात में आग ताप कर लोग ठंड से बचाव कर रहे हैं। वहीं शाम ढलने के बाद ओस भी गिर रहे हैं और गाड़ियों की सीट पर ओस की बूंदे साफ देखी जा सकती है।

ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ों की दुकानें भी सज चुकी है
ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड अधिक वहीं बताया जा रहा है कि जिले के जंगल इलाको में शहर की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ रही है। इसमें लैलूंगा, कापू, छाल, धरमजयगढ़ वाले क्षेत्र शामिल है।
जहां ठंड की वजह से शाम ढलने के बाद लोग घरों में दुबक रहे हैं। वहीं ठंड से बचाव के लिए गरम कपड़ो व अलाव का सहारा ले रहे हैं।

सप्ताह भर में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है
तापमान में 1 डिग्री वृद्धि का अनुमान मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार बुधवार से तापमान में 1 डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं उसके अगले दिन फिर से 1 डिग्री और 24 नवबंर तक 4 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे वर्तमान समय की अपेक्षा ठंड का असर कम हो सकता है।
<
