Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Silver Festival organised in Rajnandgaon | राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव आयोजित: विधानसभा अध्यक्ष ने हितग्राहियों को बांटे 100 राशन कार्ड, गैस कनेक्शन; वन नेशन-वन राशन कार्ड के फायदे समझाए – Rajnandgaon News
Breaking News

Chhattisgarh Silver Festival organised in Rajnandgaon | राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव आयोजित: विधानसभा अध्यक्ष ने हितग्राहियों को बांटे 100 राशन कार्ड, गैस कनेक्शन; वन नेशन-वन राशन कार्ड के फायदे समझाए – Rajnandgaon News

By adminJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cdc07bc2 5668 4ac4 ba32 725799e59b79 1768140355431
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार को ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय स्पीकर हाउस में आयोजित चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के

.

कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह ने 100 हितग्राहियों को खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नवीन राशन कार्ड वितरित किए। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 100 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किए गए।

डॉ. सिंह ने जनता को राशन कार्ड के बारे में समझाया

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि हर माह की 7 तारीख को ‘चावल उत्सव’ मनाया जाता है, जिससे 1 से 7 तारीख के बीच सभी हितग्राहियों को आसानी से राशन मिल सके। डॉ. सिंह ने ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना के महत्व को भी समझाया, जिसके तहत हितग्राही आधार प्रमाणीकरण के जरिए देश में कहीं भी राशन प्राप्त कर सकते हैं।

d18cf2c5 ffc1 462c a33d c1f730a4b1cc 1768140355430

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- कोई परेशानी हो तो सीधे प्रशासन से संपर्क करें

उन्होंने ‘महतारी वंदन योजना’ का भी उल्लेख किया, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं के खातों में हर माह 1000 रुपये जमा किए जा रहे हैं, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। डॉ. सिंह ने बताया कि राजनांदगांव जिले में 498 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं और जनता से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए सीधे जिला प्रशासन से संपर्क करें।

डॉ. रमन सिंह ने कहा, “खाद्यान्न सुरक्षा योजना नागरिकों का अधिकार है और हमारा लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की हर योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।”

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, संतोष अग्रवाल, कलेक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह, एसडीएम गौतम पाटिल और खाद्य अधिकारी रवींद्र सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056117
Views Today : 109
Views Last 7 days : 2035
Views Last 30 days : 7030
Total views : 72389
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.