Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raipur interview with Rashtriya Karni Sena president | करणी सेना अध्यक्ष बोले- थाने में बेटी के कपड़े फाड़े: BJP-सांसद ने 5 करोड़ मांगे, रोहित का एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस, सबकी वर्दी उतरवाऊंगा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raipur interview with Rashtriya Karni Sena president | करणी सेना अध्यक्ष बोले- थाने में बेटी के कपड़े फाड़े: BJP-सांसद ने 5 करोड़ मांगे, रोहित का एनकाउंटर करना चाहती है पुलिस, सबकी वर्दी उतरवाऊंगा – Chhattisgarh News

By adminNovember 19, 2025No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9 1763466954
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने कहा कि थाने में हमारी बेटी के कपड़े फाड़े गए।

सूदखोरी, जबरन वसूली और दहशत फैलाने के केस में 5 महीने से फरार वीरेंद्र सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने 9 नवंबर को ग्वालियर से अरेस्ट किया था। इसके बाद वीरेंद्र सिंह तोमर का जुलूस निकाला गया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के सं

.

फेसबुक लाइव आकर शेखावत ने सरकार को चुनौती दी कि 7 दिसंबर तक अगर तोमर के परिवार को न्याय नहीं मिलता तो पूरा क्षत्रिय समाज राजधानी रायपुर में आंदोलन करेगा। पूरे मसले पर दैनिक भास्कर ने डॉक्टर राज शेखावत से बातचीत की।

तोमर बन्धुओं पर लगे आरोप पर उन्होंने कहा, न्याय प्रक्रिया के तहत तोमर पर कोई कार्रवाई होती तो समस्या नहीं थी। उसका जिस तरह से जुलूस निकाला गया, वह गलत था। बेहोश होने के बाद भी उसे जबरन घसीटने की कोशिश हुई।

खुद पर हुई FIR पर शेखावत ने कहा था कि 19 नवंबर को वो छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार कर सकती है तो कर ले। पुलिस वालों ने तोमर के घर की महिलाओं के साथ थाने में बदतमीजी की है। हमारी बेटी के कपड़े फाड़े गए।

शेखावत ने आशंका जताई कि रोहित तोमर का एनकाउंटर हो सकता है। उन्होंने कहा कि मामले को रफा-दफा करने BJP सांसद ने 5 करोड़ मांगे थे। पैसे नहीं देने पर वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ टारगेटेड कार्रवाई की जा रही है।पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत से बातचीत।

राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत से बातचीत।

सवाल: आपके संगठन का उद्देश्य क्या है?

जवाब: क्षत्रिय करणी सेना की स्थापना देशभर के क्षत्रियों को एक मंच पर लाने और उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से हुई है। ऐसे में हमारी पहली प्राथमिकता ही क्षत्रियों के हितों की रक्षा करना है।

सवाल: जब आपका उद्देश्य हितों की रक्षा करना है तो उनके पक्ष में कैसे खड़े हो सकते हैं, जिन पर कई लोगों का अहित करने का आरोप है?

जवाब: वीरेंद्र सिंह तोमर पर आरोप हैं। ऐसे में उसे सजा देने का काम कोर्ट का है। कोर्ट तय करती की तोमर का करना क्या है? पुलिस ने जो उसका जुलूस निकाला है, वह मानव अधिकार का उल्लंघन है। मैं और मेरा पूरा समाज इस तरह के एक्शन के पक्ष में नहीं हैं।

सवाल: तोमर बन्धुओं के साथ जो कुछ भी घटा है, वह पिछले 2-3 दिन में नहीं घटा। पिछले 2-3 महीने से सब कुछ चल रहा है, अचानक आपका प्रेम क्यों जगा?

जवाब: ठीक बात है। पिछले दो से तीन महीने से सब कुछ चल रहा है। हमारी नजरें हर एक्टिविटी पर थी। पुलिस ने FIR दर्ज की हमने कुछ नहीं कहा, यह कानूनी प्रक्रिया है। लेकिन प्रशासन की ओर से पहले गलती तब हुई, जब एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरे परिवार को दी जाने लगी।

medium text quote 17 1763466654

जो आदमी सड़क पर बेहोश होकर गिर गया, उसकी एड़ी पर पुलिस वालों ने जूते की हिल चुभाई। उसे जबरदस्ती खड़ा किया। समाज के सामने अपमानित किया, यहां पर सब्र टूटा। और अब यह बात तय है कि अब छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय समाज का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा।

सवाल: पुलिस पर आप ने तोमर के परिवार को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है, क्या टॉर्चर किया है?

जवाब: पुलिस ने परिवार की महिलाओं के साथ जबरदस्ती की है। सबसे पहले वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी को थाने में पीटा। उसके बाद रोहित तोमर की पत्नी को थाने लेकर गए हैं। जहां पुलिस अधिकारी कश्यप ने उसके साथ गलत हरकतें की है। उसने मुझे बताया है कि उसके कपड़े तक फाड़े गए। यह क्या टॉर्चर नहीं है।

सवाल: जिस पर आरोप लगा रहे हैं वह पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी हैं, आरोप की कोई बुनियाद है?

जवाब: एक विक्टिम खुद अपने साथ हुए दुराचार के बारे में बता रही है, इससे बड़ी कोई बुनियाद नहीं होनी चाहिए।

सवाल: जब गलत हुआ तो क्या रोहित तोमर की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की। एसपी को आवेदन दिया?

जवाब: 2 बार यह महिला शिकायत करने गई थी। इसकी नहीं सुनी गई। उलट, इसके मोबाइल को जबरदस्ती जब्त कर लिया गया। मोबाइल के भीतर उसके प्राइवेट फोटोज को लीक किया गया है। वह सब कुछ किया गया जो गैरकानूनी है। इसका जवाब 7 दिसंबर को दिया जाएगा।

सवाल: आपने आरोप लगाया है कि तोमर परिवार से पूरे मामले को क्लियर करने 5 करोड़ रुपए मांगे गए थे? जवाब: मैं इस पर बाद में जवाब दूंगा। बीजेपी सांसद की ओर से 5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी पूरे मामले को रफा-दफा करने के लिए। सांसद ने साफ कहा था कि गृहमंत्री से बात करने के लिए इसके बिना काम नहीं हो पाएगा। तोमर परिवार से पहली किस्त 50 लाख रुपए मांगी गई थी।

30 लाख रुपए अरेंज कर दे दिए गए थे। 20 लाख रुपए और देने का दबाव बनाया जा रहा था। जब पैसे नहीं दे पाए तो फिर परिवार पर टारगेटेड कार्रवाई की गई।

सवाल: आपको ऐसा क्यों लग रहा है कि पुलिस वीरेंद्र सिंह तोमर को ही टारगेट कर रही है?

जवाब: एक मारामारी का आरोप वीरेंद्र के भाई पर लगता है। इसके बाद ऐसा क्या होता है कि पुलिस तोमर के घर सर्च वारंट लेकर घुस जाती है। एक ही पुलिस स्टेशन 17-17 FIR कैसे हो गई। यह बताता है कि स्पेसिफिक टारगेटेड एक्शन है। बाकी क्यों हो रहा है, यह तो एसपी साहब ही बता पाएंगे।

medium text quote 16 1763466502

सवाल: ठेला चलाने वाला करोड़पति बन गया यह सवाल नहीं है, सवाल यह है कि पैसे कमाने का तरीका क्या था?

जवाब: नहीं, नहीं। तुम्हारा अकेला व्यापारी नहीं है जो छत्तीसगढ़ में फाइनेंस का व्यापार कर रहा है। लोग खुद चलकर उससे पैसा मांगने आते थे। पैसा नहीं मिलने पर बैंक की भी यही प्रक्रिया है। फाइनेंस से जुड़ा हर व्यक्ति वही प्रक्रिया अपनाता है जो तोमर अपना रहा था।

गलत तरीके से कार्रवाई हुई है, गलत कारणों से हुई है और गलत व्यक्ति पर हुई है।

सवाल : करणी सेना के दूसरे घटक ने तोमर को फर्जी बताया था तो क्या समाज का दोष नहीं है, गलत नरेटिव बिल्ट करने में?

जवाब: जिस व्यक्ति ने यह कहा, आज उसको समाज को जवाब देने में कठिनाई जा रही है। समाज का हर व्यक्ति उससे यह सवाल कर रहा है कि इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान उसने दिया कैसे?

सवाल: वीरेंद्र सिंह तोमर का छोटा भाई रोहित तोमर मारपीट करता था। बंदूक के दम पर पैसा वसूलता था। इस पर आपका का क्या कहना है?

जवाब: ठीक है, अगर ऐसा है तो पुलिस को वह हर कार्रवाई करना चाहिए जो कानून की किताब में लिखी गई है। लेकिन अपराधी को सजा तो कोर्ट ही देगी। रोहित अगर ऐसा करता था तो उसके किए की सजा पूरे परिवार को क्यों दी गई।

medium text quote 15 1763466319

जब पुलिस को ही सब कुछ तय कर लेना है तब तो समाज के बोलने का अधिकार बनता है। मैं बहुत खुलकर बात करता हूं। ऐसा हुआ तो सभी पुलिस वाले जो इसमें इन्वॉल्व हैं, उनकी नौकरी जाएगी।

सवाल: आप बात लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, लेकिन जुलूस के बाद जो प्रक्रिया आपने अपनाई वो धमकी भरा था, इसलिए FIR हुई।

जवाब: जब आप घर में घुसकर बहन बेटियों पर हमला होगा तो लोकतंत्र और कानून याद नहीं आता। जो फेसबुक लाइव पर निकला वह मेरा एग्रेशन था। सामान्य व्यक्ति का एग्रेशन इसी तरह निकलता है, जब कानून अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर अनैतिक कार्य करता है।

मैं अब भी अपने स्टैंड में कायम हूं, 7 दिसंबर को पूरा क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ आ रहा है। शासन के पास अब भी मौका है कि वह पीड़ित परिवार से बात करे उसे न्याय का आश्वासन दे। यह आंदोलन रोक दिया जाएगा।

सवाल: आपको क्या लगता है, न्याय के लिए सत्ता ज्यादा जरूरी है या सामाजिक एकता। क्योंकि आप बार-बार सत्ता को टारगेट कर रहे हैं?

जवाब: जो परिवेश है, उसमें न्याय सत्ता के अधीन है। मुझे लगता है कि जो हुआ है वह सत्ता का दुरूपयोग था। ऐसे में छत्तीसगढ़ में जो भी पार्टी हमारा साथ देगी, हम उसको सत्ता में लाने का काम करेंगे। जो न्याय देगा वहीं सत्ता में होगा। सामाजिक एकता से सत्ता स्थापित की जा सकती है।

सवाल: जिस न्याय की बात आप कर रहे हैं, वह तोमर बंधुओं को मिल जाता है। दूसरे दिन इनका सताया हुआ कोई व्यक्ति आपके सामने खड़ा होकर फरियाद करता है। आपका क्या स्टैंड होगा?

जवाब: मैं सेना से रिटायर्ड व्यक्ति हूं, समाज के काम में लगा हूं गलत व्यक्ति का साथ नहीं दूंगा कोई विक्टिम मेरे सामने आएगा तो मैं तोमर के खिलाफ, तोमर के परिवार के खिलाफ खड़ा होने में संकोच नहीं करूंगा। क्षत्रिय समाज सभी के साथ न्याय के लिए है।

………………………….

वीरेंद्र तोमर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

आलीशान फ्लैट में नौकरों के बीच था मोस्टवांटेड वीरेंद्र तोमर:पुलिस ने बिजली कटवाई, बालकनी में निकलते ही पकड़ाया, पत्नी बोली- मिलकर मार डालो

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।

सूदखोर वीरेंद्र तोमर को रायपुर पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।

रायपुर पुलिस ने मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को ग्वालियर की एक पॉश सोसाइटी के आलीशान फ्लैट से गिरफ्तार किया। वह फ्लैट में नौकरों के बीच रहकर खुद को छिपाए हुए था। पुलिस ने कई दिनों तक निगरानी रखी, लेकिन वह दिखाई नहीं दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

AAP submitted application on paddy procurement problems | AAP ने धान खरीदी समस्याओं पर सौंपा आवेदन: जांजगीर-चांपा में किसानों के रकबा घटने, टोकन और खरीदी सीमा को लेकर सड़क पर उतरे – janjgir champa News

December 12, 2025

A short circuit caused a fire in the finance company’s office. | शॉर्ट सर्किट से फाइनेंस कंपनी दफ्तर में लगी आग: कोरबा में तीन दमकल टीम ने 3 घंटे में बुझाई आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर राख – Korba News

December 12, 2025

Newborn’s death…family and Congress workers sit on dharna in the hospital premises | नवजात की मौत…परिजन-कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे: कवर्धा में बोले-डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाए;कार्रवाई की मांग – kabirdham News

December 12, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

047740
Views Today : 81
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 4478
Total views : 63482
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.