Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Raigarh rape case: Accused sentenced to 20 years in prison for allegedly having sex with minor under the pretense of marriage | रायगढ़ में रेप के आरोपी को 20 साल कारावास: शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया, शारीरिक संबंध बनाए – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Raigarh rape case: Accused sentenced to 20 years in prison for allegedly having sex with minor under the pretense of marriage | रायगढ़ में रेप के आरोपी को 20 साल कारावास: शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया, शारीरिक संबंध बनाए – Raigarh News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2023 07 23 at 72314 pm 81761453813 1765685605
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2023 07 23 at 72314 pm 81761453813 1765685605

पाॅक्सो न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी को 20 साल की सजा व अर्थदंड से दंडित किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। जनवरी 2025 में ग्राम लिटाईपाली के रहने वाले आरोपी विजय जांगड़े (24 साल) शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगा ले गया और उसका रेप किया।

.

मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। 1 महीने बाद आरोपी और नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उसे 20 साल कारावास की सजा दी है।

स्कूल के लिए घर से निकली थी नाबालिग

पीड़िता के पिता ने कोतरा रोड थाने में सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जनवरी 2025 की सुबह साढ़े 9 बजे उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी स्कूल गई थी। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

आसपास व रिश्तेदारों में पूछताछ करने के बावजूद उसका कहीं पता नही चला। ऐसे में उसे संदेह है कि अज्ञात युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर कोतरा रोड पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस जांच में जानकारी हुई कि पीड़िता ग्राम लिटाईपाली में है। ऐसे में पुलिस ने 5 फरवरी को नाबालिग को ग्राम लिटाईपाली से बरामद किया।

भगा ले गया, शारीरिक संबंध बनाए

पुलिस ने आरोपी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू (24 साल) को गिरफ्तार किया। पीड़िता का बयान लेने पर उसने बताया कि शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) 87 BNS एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 4-6 जोड़ते हुए आरोपी विजय जांगड़े को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया।

जहां इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी पास्को के न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी का दोष सिद्ध पाया।

अर्थदंड से भी किया गया दंडित

मामले में आरोपी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू को 20 साल के कठोर कारावास और 6 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। अर्थदण्ड न पटाने पर 4 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगताने को कहा गया है। इस मामले में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर ने दिव्यांगजनों को मिलेगी नौकरी:23 जनवरी को रोजगार प्लेसमेंट कैम्प, जानिए क्या है योग्यता, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरुरी

January 21, 2026

जशपुर धान घोटाला…6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:समिति प्रबंधक दमोह से कोरबा तक छिपता रहा, पुलिस ने दबोचा, चार आरोपी अब भी फरार

January 21, 2026

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.