Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Raigarh Municipal Corporation is feeding biryani to dogs after sterilization | कुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिला रहा निगम: कांग्रेस बोली-करप्शन करने चिकन-मटन किसकी बिरयानी खिला रहे? मेयर बोले-विपक्ष को विकास हजम नहीं हो रहा – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Raigarh Municipal Corporation is feeding biryani to dogs after sterilization | कुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिला रहा निगम: कांग्रेस बोली-करप्शन करने चिकन-मटन किसकी बिरयानी खिला रहे? मेयर बोले-विपक्ष को विकास हजम नहीं हो रहा – Chhattisgarh News

By adminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s11767878218 1767882789
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायगढ़ में नसबंदी के बाद आवारा कुत्तों को बिरयानी खिलाई जा रही है। (AI फोटो)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नगर निगम आवारा कुत्तों को नसबंदी के बाद बिरयानी खिलाई जा रही है। बीजेपी मेयर जीवर्धन चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि नसबंदी के बाद कुत्ते कमजोर न हों, इसलिए निगम ने ऐसा प्रावधान किया है, लेकिन विपक्ष को विकास हजम न

.

वहीं कुत्तों को बिरयानी खिलाने को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने बीजेपी मेयर जीवर्धन चौहान को घेरा है। उन्होंने ने कहा कि अब आवारा कुत्ते भी बिरयानी खाएंगे। कुत्तों को चिकन या मटन किसकी बिरयानी खिलाई जाएगी। इसके लिए फंड किस मद से खर्च किया जाएगा।

रायगढ़ में आवारा कुत्तों की नसबंदी के बाद बिरयानी खिलाई जा रही। (फाइल फोटो)

रायगढ़ में आवारा कुत्तों की नसबंदी के बाद बिरयानी खिलाई जा रही। (फाइल फोटो)

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रायगढ़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान शुरू किया गया है। पिछले दिनों रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान खुद नसबंदी केंद्र पहुंचे। वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कुत्तों की देखभाल और दिए जाने वाले भोजन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान ने कुत्तों को पौष्टिक आहार देने की बात कही। उन्होंने अपने बयान में कुत्तों को खिचड़ी, दलिया और बिरयानी का जिक्र किया। महापौर के इसी बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

रायगढ़ नगर निगम आवारा कुत्तों की नसबंदी के बाद बिरयानी, खिचड़ी और दलिया खिला रहा है। (फाइल फोटो AI जनरेटेड)

रायगढ़ नगर निगम आवारा कुत्तों की नसबंदी के बाद बिरयानी, खिचड़ी और दलिया खिला रहा है। (फाइल फोटो AI जनरेटेड)

चिकन या मटन की खिलाएंगे बिरयानी- कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने कहा कि, अगर आवारा कुत्तों को बिरयानी खिलाई जाएगी, तो यह स्पष्ट किया जाए कि वह चिकन की होगी या मटन की। साथ ही सवाल उठाया कि इसके लिए शासन से कोई आदेश आया है या नहीं। खर्च किस मद से किया जाएगा।

medium text quote 4 1767877571

भोजन की दर तय, क्या खिलाना एजेंसी पर निर्भर- महापौर

वहीं, महापौर जीवर्धन चौहान ने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि नसंबदी का काम विधिवत टेंडर प्रक्रिया के तहत एजेंसी को सौंपा गया है। पशु विभाग के डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। निगम ने भोजन के लिए एक तय दर निर्धारित की है।

long text quote 2 1767877561

नसबंदी से घटेगी आवारा कुत्तों की संख्या

मेयर का कहना है कि रायगढ़ में नसबंदी करने से डॉग की संख्या कम होगी। कांग्रेस की मानसिकता है कि काम नहीं करो और करने नहीं दो। निगम का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि, नसबंदी के बाद आवारा कुत्तों को बेहतर देखभाल और सुविधा मिले।

सुप्रीम कोर्ट बोला-आवारा कुत्तों की नसबंदी-टीकाकरण कर छोड़ें

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में कहा था कि जिन कुत्तों को पकड़ा जाता है, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कर जहां से उठाया है, वहीं वापिस छोड़ दिया जाए। हालांकि, रेबीज से संक्रमित और आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाए।

कोर्ट ने आदेश दिया कि कुत्तों को पब्लिक प्लेस में खाना न दिया जाए और नगर निगम इसके लिए अलग जगह बनाए। कोर्ट ने कहा कि ये आदेश दिल्ली समेत पूरे देश में लागू होगा। साथ ही याचिका में शामिल व्यक्ति 25 हजार और NGO 2 लाख रुपए कोर्ट में जमा कराएं। पढ़ें पूरी खबर…

image 53 1767877803
petwsn1755850559 1767877812
image 54 1767877819

……………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट बोला-आवारा कुत्तों की नसबंदी-टीकाकरण कर छोड़ें: सिर्फ खूंखार-रेबीज संक्रमित कैद में रहें; सार्वजनिक जगहों पर खाना न दें

डॉग लवर्स ने कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का विरोध किया था।

डॉग लवर्स ने कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का विरोध किया था।

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मामले में कहा कि जिन कुत्तों को पकड़ा जाता है, उनकी नसबंदी और टीकाकरण कर जहां से उठाया है, वहीं वापिस छोड़ दिया जाए। हालांकि, रेबीज से संक्रमित और आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों को शेल्टर होम में ही रखा जाए। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरुष समलैंगिक संबंध और नशीले इंजेक्शनों से बिलासपुर में बढ़ रहा HIV-AIDS, 9 हजार से ज्यादा हुऐ मरीज

January 20, 2026

बिलासपुर में ‘धान का खेल’… तौल कांटे पर हो रही मेहनत की कटौती, बिचौलियों के खातों में जा रहा किसानों का हक

January 20, 2026

थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम

January 20, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

055694
Views Today : 365
Views Last 7 days : 1747
Views Last 30 days : 6928
Total views : 71945
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.