Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Murder | Man Kills Uncle on Tantric Shock, Arrested
Breaking News

Chhattisgarh Murder | Man Kills Uncle on Tantric Shock, Arrested

By adminFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 111 1770343830
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जादू-टोना करने के शक में भतीजे ने टंगिया से अपने ही चाचा को काट डाला।

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना करने के शक में भतीजे ने टंगिया से अपने ही चाचा को काट डाला। उसने सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया। वारदात के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क

.

जानकारी के मुताबिक, वारदात 3 फरवरी 2026 की है। मृतक की पहचान कोसा मंडावी (50) के रूप में हुई है। आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी (27) को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई है, जिसका जिम्मेदार उसका चाचा कोसा मंडावी है।

ऐसे में उसने चाचा की हत्या की साजिश रची और मौका पाते ही टंगिया से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मंगलवार को पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पोंदुम -2 के गोटखुटापारा में कोसा मंडावी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान कोसा का शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने जांच तेज की। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ किया।

पूछताछ में सामने आया कि भतीजा मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई है। मां की मौत जिम्मेदार उसका चाचा कोसा मंडावी है। ऐसे में उनके बीच आए दिन विवाद भी होता था।

मां की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।

मां की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची।

मां की मौत का बलदला लेने रची साजिश

इस दौरान मुड़ा ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची और 3 फरवरी को मौका पाते ही कोसा के घर पहुंचा और टंगिया से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

हत्या के बाद जंगल में छिपा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। 4 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम पोंदुम और जारम के बीच जंगल में छिपा है। इसके बाद पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया और खून से सना हाफ नेकर जब्त किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में ASP आरके बर्मन ने कहा कि 48 घंटे के अंदर ही हत्यारे को पकड़ लिया गया है। जादू-टोना के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल दाखिल कर दिया गया है।

………………………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से काट-डाला,VIDEO: वर्चस्व की लड़ाई में विवाद, 5 युवकों ने घेरकर मारा; एक की हालत गंभीर

101768201777 1770346521

रायपुर में देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पूर्व मेयर के भतीजे ने स्कूल संचालक से गाली-गलौज की:रायपुर में शोएब ने गाड़ी को टक्कर मारी, जान से मारने की धमकी दी, FIR

February 9, 2026

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059884
Views Today : 11
Views Last 7 days : 3109
Views Last 30 days : 8065
Total views : 77627
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.