![]()
भिलाई|छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ की कार्यकारिणी बैठक कन्हैया लाल पटेल मरार महासंघ छात्रावास कोहका में हुई। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष बरत राम पटेल ने कहा कि एकता सामाजिक विकास की नींव है, क्योंकि यह मिलकर काम करने, आपसी सहयोग और सम्मान को बढ़ावा देती ह
.
कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल ने समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों को सक्रिय भागीदारी निभाने अपील की। सुरेंद्र पटेल ने समाज में शैक्षणिक और आर्थिक विकास में सहभागिता पर जोर दिया। बैठक में जिला व प्रदेश स्तर पर आगामी 2 और 3 जनवरी को माता शाकंभरी जयंती और माता सावित्री बाई फुले जयंती मनाने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित अनेक बिन्दुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।
<
