Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Durg- FIR based on eyewitness complaint in case of children being crushed by Fortuner | फॉर्च्यूनर से बच्चों को कुचला..प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर FIR: बेटे के क्रियाकर्म में व्यस्त था परिवार, तीन बाद केस दर्ज, पिता बोला-हमें थाने से लौटाया – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Durg- FIR based on eyewitness complaint in case of children being crushed by Fortuner | फॉर्च्यूनर से बच्चों को कुचला..प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर FIR: बेटे के क्रियाकर्म में व्यस्त था परिवार, तीन बाद केस दर्ज, पिता बोला-हमें थाने से लौटाया – Chhattisgarh News

By adminDecember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 01 at 103246 am 1764703933
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 01 at 103246 am 1764703933

दुर्ग में 29 नवंबर को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के चपेट में आए 12 साल के टाकेश्वर साहू की मौत हो गई थी। इस मामले में 2 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई। तीन दिन बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर एफआईआर लिखी गई।

.

मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मृतक बच्चे के पिता का कहना है कि मुझे थाने से कॉल आया था, मैंने बताया था कि मैं क्रियाकर्म में राजिम आया हूं। जब हम एफआईआर दर्ज करवाने थाने गए तो हमें लौटा दिया गया था।

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

जब हादसा हुआ उस वक्त वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन वो मौके पर नहीं पहुंचे। बच्चों की हालत देखकर वाहन मालिक ही बच्चे को अस्पताल लेकर गए। लेकिन पुलिस ने उस दिन सामान्य एक्सीडेंट का भी केस दर्ज नहीं किया।

इधर, परिजनों का कहना है कि शाम को 7.30 से 8 बजे के बीच दोनों बच्चों के परिजन एफआईआर दर्ज करवाने गए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें ये कहकर लौटा दिया की अभी रिपोर्ट नहीं आएगी। लेकिन पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी वैभव शास्त्री की शिकायत पर केवल सामान्य धारा लगाई है। वहीं इसमें नामजद की बजाय वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानिए प्रत्यक्षदर्शी ने क्या लिखवाया है एफआईआर में

मैं हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर में रहता हूं। फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर का काम करता हूं। 29 नवंबर दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने घर हर्षित नियो सिटी से निकल कर रोड में पहुंचा था। तभी देखा कि दो बच्चे जिसमें टाकेश्वर साहू पिता रोहित साहू और प्रहलाद यदु पिता ईश्वर यदु दोनों एक ही साइकिल से अमलेश्वर तरफ से आ रहे थे।

साइकिल को टांकेश्वर चला रहा था। तभी मोतीपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर (CG 08 AW 9300) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों बच्चों को साइकिल सहित टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बच्चे गिर पड़े। उन्हें फौरन इलाज के लिए रायपुर के वात्सल्य अस्पताल और मेकाहारा ले जाया गया।

इलाज के दौरान टांकेश्वर की मौत हो गई। जबकि प्रहलाद यदु घायल है और उसका उपचार जारी है। परिजन अस्पताल में मौजूद हैं, जिन्हें मैं देखकर आया हूं। टांकेश्वर के परिजन शोकाकुल होने के कारण अंतिम क्रियाकर्म में शामिल नहीं हो पाए। घटना के समय मैं वहीं उपस्थित था और अपनी आंखों से पूरी घटना देखी है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज करवाता हूं।

पिता बोले- बेटा मेरा है तो वो कौन होता है एफआईआर करवाने वाला

पिता रोहित साहू ने कहा कि मेरे बेटे के मामले में जिस वैभव शास्त्री की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, मैं उसे जानता भी नहीं हूं। मैं अंतिम क्रियाकर्म के लिए राजिम गया हुआ था। थाना से मुझे कई बार कॉल आया, लेकिन मैं बेटे के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम छोड़कर कैसे आ सकता था?

हम जब शिकायत दर्ज कराने थाने गए थे तो हमें मना कर दिया गया था। कहा गया कि रिपोर्ट नहीं आएगी तो मामला दर्ज नहीं करेंगे। लेकिन जब मैं क्रियाकर्म में व्यस्त था, तभी किसी दूसरे व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उसे मैं जानता भी नहीं हूं। बेटा मेरा है, तो एफआईआर करवाने वाला वह कौन होता है? न्याय मिलने तक मैं शांत नहीं बैठूंगा।

मृतक बच्चे के चाचा ने कहा- हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई

इस मामले में मृतक टाकेश्वर के चाचा का कहना है कि हम जब अस्पताल से लौटे तो सीधा थाने गए। एफआईआर दर्ज करने की मांग की। लेकिन वहां के पुलिस वालों ने कहा कि जब तक मेकाहारा से एमटी वाला रिपोर्ट नहीं आएगा तब तक लोग एफआईआर नहीं करेंगे।

हमें वापस लौटा दिया गया, हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। ये कहा कि जैसे ही रिपोर्ट आएगी तो आप लोग को बुलवाएंगे। हमें पुलिस-प्रशासन से केवल न्याय की मांग कर रहे हैं। जैसे हमारे धर का बच्चा गया है वैसे ही उनको सजा मिलनी चाहिए।

टीआई बोले – परिजन क्रियाकर्म में राजिम गए थे

अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि शिकायतकर्ता पड़ोसी है, प्रत्यक्षदर्शी है। मृतक बच्चे के परिजन क्रियाक्रम के लिए राजिम गए हुए थे। दूसरे बच्चे के परिजन अस्पताल में हैं। प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

कल पीएम रिपोर्ट भी आ जाएगा। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी वाहन मालिक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। बाद में उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Yaman and Durgeshwar selected for National Wrestling Competition | कुश्ती प्रतियोगिता में यमन व दुर्गेश्वर का नेशनल में चयन – Dhamtari News

December 6, 2025

Distributed fruits to patients and people in the district hospital. | जिला अस्पताल में मरीज व लोगों को फल बांटे – Raigarh News

December 6, 2025

Students showcased their talent and were honored. | विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सम्मान हुआ – Raigarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1403
Views Last 30 days : 3731
Total views : 62499
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.