Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Carrying more passengers than capacity, fined Rs 15 to 1.90 lakh | क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाई, 15 से 1.90 लाख जुर्माना वसूले – kabirdham News
Breaking News

Carrying more passengers than capacity, fined Rs 15 to 1.90 lakh | क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाई, 15 से 1.90 लाख जुर्माना वसूले – kabirdham News

By adminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 17679638076960fc9fdc067 9jankawardha13
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 17679638076960fc9fdc067 9jankawardha13

.

जिले में परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। दुर्ग उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न मार्गों पर ओवरलोड मालवाहन और क्षमता से अधिक सवारी वाहनों की जांच की। इस दौरान कई बसों में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाना पाया गया।

वहीं कुछ में परमिट की शर्तों का उल्लंघन होना मिला। इस पर 15 गाड़ियों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू ने बताया कि चेकिंग अभियान में 5 ओवरलोड मालवाहन पकड़े गए। इन वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 1,72000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। आरटीओ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों को सड़क पर अनुमति देना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह यात्रियों के लिए गंभीर खतरा भी है।

परमिट शर्तों के उल्लंघन पर की जा रही है कार्रवाई आरटीओ ने बताया कि जिले में 10 बसें, जो तय क्षमता से अधिक सवारी लेकर चल रही थीं। वहीं परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रही थीं। इस पर बस संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। इन बसों पर कुल 18,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल जुर्माना राशि 1,90,500 रुपए रही।

आरटीओ साहू ने बताया कि बताया कि जिले में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान निरंतर चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और ओवरलोड वाहनों की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिला से गैंगरेप, नक्सलियों ने मारी गोली, IAS अफसरों का ट्रांसफर, चलती स्कॉर्पियो में लड़कियों का स्टंट, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.