![]()
.
जिला आयुष अधिकारी डॉ. गौराहा के मार्गदर्शन में गोतमा में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानिक मोहित सतपथी, सरपंच तनुजा गुप्ता, सरधाराम, गौटिया अशोक गुप्ता, घनश्याम पटेल, हेमसागर प्रधान, आशीष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयुष विभाग द्वारा आयोजित मेले का उद्देश्य आम जनता को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ उपलब्ध कराना और अधिक से अधिक जागरूक करना था। पुसौर में सभी प्रकार के पंचकर्म उपचार की सुविधा उपलब्ध है। शिविर में संधिवात, आमवात, चर्मरोग, कास, श्वास, उदररोग, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्रीरोग आदि के रोगी पाए गए।
लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें उच्च रक्तचाप और मधुमेह से बचाव, विभिन्न योगासन, वात रोग, जरा रोग और स्वस्थ जीवन शैली की जानकारी दी गई। शिविर में 502 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से, 103 लोगों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया, वहीं 145 लोगों का रक्त परीक्षण हुआ। आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। दंत चिकित्सा और नेत्र परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में पुसौर बीएमओ डॉ. विनोद नायक, डॉ. अजय नायक, डॉ. देबाशिष राय चौधरी, डॉ. नरसिंह पटेल, डॉ. गगन पटेल, डॉ. जागृति पटेल, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. संतोष गुप्ता, फार्मासिस्ट भोज मालाकर, रविशंकर, दुष्यंत, शैलेश, शिव, राजेश और डोल की सक्रिय भूमिका रही।
<
