![]()
बैकुंठपुर | कोरिया जिले के शासकीय पीजी कॉलेज की एनएसएस महिला व पुरुष इकाइयों ने सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत ग्राम जमगहना के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में की। प्राचार्य डॉ. एमसी हिमधर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारियों के संयोजन में आयोजित य
.
अतिथियों ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जपं अध्यक्ष उदय सिंह और ग्राम सरपंच दीपा सिंह उपस्थित रहीं। स्वयं सेविका पूजा पंकज ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पूरे सप्ताह ग्रामीणों को नशामुक्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, साइबर क्राइम, बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा। विद्यालय परिसर, मंदिर, बाजार, आंगनबाड़ी और जलस्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान, श्रमदान व सोख्ता निर्माण किया जाएगा।
<
