Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Shops Demolished for Traffic Violation-Free Zone
Breaking News

Bilaspur Shops Demolished for Traffic Violation-Free Zone

By adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1770269784 comp 18 1 1770263864
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 18 1 1770263864

बिलासपुर में आवागमन बाधित होने और लगातार लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों पर भी कार्रवाई की गई।

शहर के अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक के क्षेत्रों को पहले ही ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन घोषित किया जा चुका है। इन इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत चलाया जा रहा है। अभियान के चौथे सेक्टर के रूप में तालापारा स्थित मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक की सड़क को शामिल किया गया है। यहां पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से अवैध अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स और होर्डिंग हटाए जा रहे हैं।

comp 17 1 1770263967

सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को मगरपारा चौक से भारतीय नगर चौक तक विशेष अभियान चलाया गया।

जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे किए गए कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

comp 15 1 1770263978

एक माह तक चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

यह अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक माह तक चलेगा। इस दौरान मुख्य मार्गों से ठेला, गुमटी और चलित दुकानों को हटाया जाएगा, अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगेगी और ट्रैफिक बाधित करने वाली सभी संरचनाओं को हटाया जाएगा।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शहर में आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।

comp 16 1 1770263988

एएसपी बोले- ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने चल रहा अभियान

एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने बताया कि शहर को ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन के रूप में विकसित करने की दिशा में चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर क्रमशः उन्हें पूर्णतः ट्रैफिक वायलेशन फ्री घोषित किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को मगरपारा रोड में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है।

खबरें और भी हैं…

  • बिलासपुर पुलिस ने ढूंढकर लौटाए 100 मोबाइल: ‘आपकी एक आस,आपकी अमानत आपके पास’, गुम मोबाइल लौटाने पुलिस का अभियान, साइबर फ्रॉड को लेकर किया जागरूक

    'आपकी एक आस,आपकी अमानत आपके पास', गुम मोबाइल लौटाने पुलिस का अभियान, साइबर फ्रॉड को लेकर किया जागरूक|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गर्लफ्रेंड के गले पर गोदा चाकू, फिर खुद पर हमला: शादीशुदा बॉयफ्रेंड की मौत, युवती की हालत गंभीर, बिलासपुर से कोरबा आए थे दोनों

    शादीशुदा बॉयफ्रेंड की मौत, युवती की हालत गंभीर, बिलासपुर से कोरबा आए थे दोनों|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कांग्रेस नेता और रसूखदार पड़ोसी ने थाने में मचाया हंगामा: गाड़ी पार्किंग के विवाद में चली तलवार, दोनों पक्ष पहुंचे थाने;TI पर भड़के नाराज SSP

    गाड़ी पार्किंग के विवाद में चली तलवार, दोनों पक्ष पहुंचे थाने;TI पर भड़के नाराज SSP|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar2:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में पुलिसिंग सख्त, बीट गश्त फिर शुरू: टेक्निकल जांच के चलते बीट सिस्टम हो गई थी सुस्त, 3 शिफ्ट लगेगी, मैदान में दिखेंगे हेड-कॉन्स्टेबल

    टेक्निकल जांच के चलते बीट सिस्टम हो गई थी सुस्त, 3 शिफ्ट लगेगी, मैदान में दिखेंगे हेड-कॉन्स्टेबल|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गरियाबंद में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म…मरीज की मौत:अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टर बोली- जेल भिजवा दूंगी

February 9, 2026

Chhattisgarh College Transforms Ex-Naxalites | Skills Training, New Life

February 9, 2026

मैनपाट महोत्सव 2026…मनोज तिवारी-कनिका कपूर बिखेरेंगे गायकी का जादू:13 फरवरी को CM साय करेंगे शुभारंभ, नामी कलाकार देंगे प्रस्तुति, एडवेंचर गेम्स का होगा आयोजन

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059885
Views Today : 12
Views Last 7 days : 3110
Views Last 30 days : 8066
Total views : 77628
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.