Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur rail accident…Assistant loco pilot suspended | बिलासपुर रेल हादसा….असिस्टेंट लोको पायलट सस्पेंड: रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने लिया बयान, प्रारंभिक जांच में लापरवाही के चलते एक्शन, CRS की जांच रिपोर्ट का इंतजार – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Bilaspur rail accident…Assistant loco pilot suspended | बिलासपुर रेल हादसा….असिस्टेंट लोको पायलट सस्पेंड: रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने लिया बयान, प्रारंभिक जांच में लापरवाही के चलते एक्शन, CRS की जांच रिपोर्ट का इंतजार – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20251119030807 1763501990
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


स्थानीय लोगों ने रेस्कयू कर बचाई थी असिस्टेंट लोको पायलट की जान।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गेवरा-बिलासपुर मेमू ट्रेन हादसे में घायल असिस्टेंट लोको पायलट को रेलवे ने सस्पेंड कर दिया है। रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने उनका बयान दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। बता दें कि इस भीषण रेल हादसे में लोको पायलट सम

.

रेलवे ने ट्रेन दुर्घटना की जांच के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) जांच की घोषणा की थी, जिसके बाद CRS बीके मिश्रा जांच के लिए चार दिन तक बिलासपुर में रहे। इस दौरान उन्होंने कई पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज की स्थिति गंभीर होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया था। ऐसे में CRS कार्यालय की ओर से बयान लेने के लिए अधिकारी को कोलकाता बुलाया गया। इस बीच रेलवे के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर ने अस्पताल में रश्मि राज से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद रेलवे ने सहायक लोको पायलट रश्मि राज को सस्पेंड कर दिया है।

हादसे के समय ट्रेन के इंजन पर ड्यूटी में थीं ALP रश्मि राज।

हादसे के समय ट्रेन के इंजन पर ड्यूटी में थीं ALP रश्मि राज।

एमरजेंसी ब्रेक लगाया फिर भी नहीं रूकी ट्रेन सूत्रों के मुताबिक, रश्मि राज ने अपने बयान में कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले एडवांस सिग्नल ‘सिंगल येलो’ था। इसके बाद आने वाले सिग्नल के बारे में मास्टर ने उन्हें बताया था कि ‘सिग्नल ओके है।’ इसी दौरान लोको कैब में सामने लगा सनलाइट पर्दा अचानक गिर गया। उसे हटाने के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया और उसी क्षण सामने खड़ी मालगाड़ी दिखाई दी। उन्होंने तत्काल एमरजेंसी ब्रेक दबाया, लेकिन दूरी कम होने के कारण ट्रेन रुक नहीं सकी। इस दौरान उनसे सिग्नलिंग, गति, दृश्यता और कैब की स्थिति को लेकर कई सवाल पूछे गए, जिनके जवाब दर्ज कर लिए गए हैं।

CRS जांच में असिस्टेंट लोको पायलट का बयान अहम उनके इस बयान को CRS जांच की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह हादसे से ठीक पहले की स्थिति को विस्तार से बताता है। रश्मि राज फिलहाल इलाज के दौरान स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इसी बीच विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

हादसे में लोको पायलट समेत 12 की मौत, 20 यात्री घायल बता दें कि 4 नवंबर की शाम करीब 4 बजे गेवरारोड से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन लालखदान में अप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी की ब्रेकयान से जा टकराई थी। 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगी यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेमू का इंजन ब्रेकयान को धकेलते हुए कोयला भरे वैगन पर चढ़ गया। हादसे में लोको पायलट विद्यासागर सहित 12 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 20 यात्री घायल हुए थे। असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Drug smuggler arrested near Science College ground | रायपुर में ढाई लाख का ड्रग्स बेचते 2 आरोपी पकड़ाए: साइंस कॉलेज के पास ग्राहक ढूंढ रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Chhattisgarh News

December 6, 2025

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Action against illegal paddy in Raipur | रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त: 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला अभियान, 42 मामलों में हुई कार्रवाई – Raipur News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046835
Views Today : 37
Views Last 7 days : 1400
Views Last 30 days : 3728
Total views : 62496
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.