कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान छिंदपुर निवासी 43 वर्षीय पवन कुमार श्रीवास के रूप में ह
.
पवन श्रीवास हरदीबाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता था। वह मंगलवार रात दुकान से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था, तभी हरदीबाजार थाना से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मोड़ पर यह हादसा हुआ। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान सुनिश्चित की। परिजन और ग्रामवासी हरदीबाजार थाने पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया गया है कि परिजन पवन के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें फोन पर दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अधिक रहता है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि पूर्व में की गई कार्रवाई को वे महज औपचारिक मानते हैं।
<
