बलौदाबाजार14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बलौदाबाजार जिले में चलती कार में स्टूडेंट्स की स्टंटबाजी की तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। तीन स्कूलों में फेयरवेल पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स ने स्टंटबाजी की है। पहली घटना कटगी हायर सेकेंडरी स्कूल की है। यहां 4 कार और एक बाइ में स्टूडेंट्स ने स्टंट किया है। इस मामले में वाहन चालकों और मालिकों 32 हजार का फाइन किया गया है।
दूसरी घटना एक अन्य स्कूल की है। जहां 13 गाड़ियों में स्टंट करते हुए छात्र स्कूल पहुंचे थे। इसकी जांच जारी है। वहीं तीसरी घटना कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की है। जहां विदाई पार्टी के बाद 11वीं-12वीं के छात्रों ने चलती कारों पर खतरनाक स्टंट किए हैं। अब इस रिपोर्ट में पढ़िए सिलसिलेवार तीनों घटनाएं:-
पहले स्टंट की ये तस्वीरें देखिए…

कार की खिड़की में आधे लटककर पहुंचे थे स्कूल।

स्टंट दिखाने वाले बाइक और कार भी जब्त कर लिया गया है।
केस-1
वायरल वीडियो में लड़कियों का स्टंट
कटगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 31 जनवरी को एनुअल फंक्शन और 12वीं के बच्चों का विदाई समारोह था। जहां 26 छात्रों ने कार और बाइकों पर स्टंट करते हुए स्कूल कैंपस में एंट्री ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला थाने पहुंचा। 3 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई की।
ड्रॉप आउट छात्र भी स्टंट में शामिल
कटगी स्कूल के वायरल वीडियो के आधार पर कसडोल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रों द्वारा उपयोग की गई दो कारें और दो बाइकें जब्त कीं। इस मामले में स्कूल से ड्रॉप आउट हो चुके छात्र भी शामिल थे।
पुलिस ने 10 लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) के तहत प्रतिबंधात्मक आपराधिक मामला दर्ज किया है। इन सभी पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी कानूनी कार्रवाई की गई है।

इन छात्र-छात्राओं की पुलिस तलाश कर रही है।

इस वीडियो में ज्यादातर छात्राएं शामिल है। जो गाड़ी में आधी लटकती नजर आईं।
दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी
घटना में शामिल 16 नाबालिग लड़कों और उनके पेरेंट्स को कसडोल थाने बुलाया गया। उन्हें भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी दी गई। कसडोल के एसडीओपी केके वासनिक ने बताया कि नाबालिगों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाए जा रहे थे, जिससे बड़ी घटना हो सकती थी।
उन्होंने यह भी बताया कि रोकने पर इन युवाओं ने दुर्व्यवहार किया, जिस पर अलग से कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में कुल चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
कार ड्राइव कर रहे इन आरोपियों के खिलाफ FIR
- भार्गव देवांगन, निवासी कटगी
- कमलेश डरसेना, निवासी अमोदी
- बबन कुमार केवर्थ, निवासी छाछी
- धर्मेंद्र कुमार, निवासी रामपुर

गाड़ी थाने में खड़ी करवा दी गई है।

बालिग छात्रों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। नाबालिग छात्रों के पैरेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
केस-2
वहीं, बलौदाबाजर जिले में एक अन्य स्कूल के बच्चों का भी स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में 13 गाड़ियों का काफिला निकला था। जिसमें 30 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

केस-3
तीसरी घटना बलौदाबाजार के कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की है। जहां विदाई पार्टी के बाद 11वीं-12वीं के छात्रों ने चलती कारों से खतरनाक स्टंट किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में छात्र तेज रफ्तार गाड़ियों से यातायात नियमों की अनदेखी करते दिखे, जिससे राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ी। इनमें कई छात्र नाबालिग हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की फेयरवेल पार्टी में स्टूडेंट्स कार से स्टंट करते पहुंचे थे।

कार के विंडो पर लड़कियां भी लटकती हुई नजर आईं।

रास्ते भर स्टूडेंट्स स्टंट करते हुए वीडियो बनाते रहे।
…………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
कोरबा में चलती स्कॉर्पियो में स्कूल स्टूडेंट्स का स्टंट…VIDEO: विंडो से बाहर निकलकर रील्स बनाई, सेल्फी ली, लड़कियों ने दिए पोज, फेयरवेल-पार्टी में पहुंचे थे

कोरबा में स्टूडेंट्स 3 ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर स्टंट करते नजर आए।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूल स्टूडेंट्स 3 स्कॉर्पियो में सवार होकर स्टंट करते नजर आए हैं। चलती कार के विंडो से निकलकर किसी ने रील बनाया, तो कोई सेल्फी लेता नजर आया। इस दौरान लड़कियों ने भी विंडो से बाहर निकलकर पोज दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बालको क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
