भास्कर न्यूज | रामानुजनगर रामानुजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम छिंदीया धान खरीदी केंद्र में कोचियों द्वारा किसान के खाते में अवैध धान खपाने का प्रयास तहसीलदार की सतर्कता से विफल हो गया। तहसीलदार एमएस राठिया ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए धान की जब्ती
.
जूट बारदाने में एक तौल में भरा धान किसान के खाते में खपाने की तैयारी की जा रही थी। तहसीलदार राठिया को सूचना मिली कि किसान राम साय, पिता रामधन, निवासी जगतपुर द्वारा गोरेलाल साहू निवासी केशवपुर का 100 बोरा और सुरजन सिंह निवासी तिवरागुड़ी का 50 बोरी धान अपने खाते में बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार छिंदीया पहुंचे और किसान रामसाय से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान किसान ने दूसरे लोगों का धान अपने खाते में खपाने की बात स्वीकार की। इसके बाद तहसीलदार ने जांच-पड़ताल कर धान जब्त कर समिति के सुपुर्द कर दिया।
तहसीलदार राठिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध धान बिक्री पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व अमले के साथ टोकन कटे किसानों के घर जाकर धान की उपलब्धता की जांच और रकबा समर्पण की कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
<
