Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Answers on the lines of UPSC-PSC, rewarded | यूपीएससी-पीएससी की तर्ज पर जवाब, पुरस्कृत – Mungeli News
Breaking News

Answers on the lines of UPSC-PSC, rewarded | यूपीएससी-पीएससी की तर्ज पर जवाब, पुरस्कृत – Mungeli News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 1765639630693d85ce1a621 img 20251213 wa0054
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 1765639630693d85ce1a621 img 20251213 wa0054

.

विकासखंड लोरमी अंतर्गत शासकीय कोतरी माध्यमिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को पहल 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक व प्रेरणादायक कार्यक्रम में जिले के एसपी भोजराम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 650 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

पहल 2.0 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि जागृत करना, बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करना और उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा। एसपी ने यूपीएससी और पीएससी परीक्षाओं की तर्ज पर विद्यार्थियों से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इन प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और रोचक बन गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और नैतिक शिक्षा से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। रामायण (रामचरितमानस) के संदर्भ में भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास जाने के कारण पर प्रश्न किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि भगवान श्रीराम अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने वाले, त्यागी और अपनी प्रजा के प्रति संवेदनशील पुत्र थे।

विद्यार्थियों के सटीक और भावनात्मक उत्तरों से उपस्थित अतिथिगण काफी प्रभावित हुए। प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एसपी द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे उनमें उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बिलासपुर की काऊसलर शैलजा स्वामी, पुलिस अधिकारी शत्रुहन खूंटे, साइबर सेल की बबीता श्रीवास ने स्पीकर के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी, नशा मुक्ति (विशेषकर ब्राउन शुगर जैसे घातक नशों से होने वाले दुष्परिणामों) व युवा सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाला नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.