Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Amritsar AAP Sarpanch killing Two shooters arrested from raipur | AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर अरेस्ट: रायपुर से पकड़े गए, अमृतसर में मैरिज पैलेस में मारी थी गोली; रिश्तेदारों के घर छिपे थे – Amritsar News
Breaking News

Amritsar AAP Sarpanch killing Two shooters arrested from raipur | AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर अरेस्ट: रायपुर से पकड़े गए, अमृतसर में मैरिज पैलेस में मारी थी गोली; रिश्तेदारों के घर छिपे थे – Amritsar News

By adminJanuary 11, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 911767579986 1768144705
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अमृतसर के मैरिज पैलेस में आरोपियों ने आप सरपंच जरमल सिंह को समारोह में गोली मारी थी।

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब में वारदात के बाद 2 शूटर छत्तीसगढ़ आ गए थे। रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर पर छिपे थे। रविवार को रायपुर और पंजाब पुलिस ने दोनों शूटरों को अरेस्ट किया।

.

जानकारी के मुताबिक तकनीकी इनपुट और लोकेशन ट्रेस से पंजाब पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में अपने रिश्तेदार के घर में छिपे हैं। दोनों शूटर का लोकेशन राजेंद्र नगर के ऋषभ अपार्टमेंट में मिला। लोकेशन कन्फर्म होने के बाद पंजाब और रायपुर पुलिस ने छापेमारी की।

इस दौरान शूटर सुखराज और कर्मवीर को ऋषभ अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने शूटरों को रायपुर कोर्ट में पेश किया।ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। रायपुर पुलिस शूटरों के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। हत्या की साजिश, गैंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

सरपंच की हत्या करने वाले 2 शूटर को रायपुर और पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया।

सरपंच की हत्या करने वाले 2 शूटर को रायपुर और पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया।

सरपंच के सिर में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

सरपंच के सिर में गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें लोगों ने उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

सरपंच इसी टेबल पर खाना खा रहे थे। हमले के बाद खून में सनी उनकी पगड़ी टेबल पर पड़ी रह गई।

सरपंच इसी टेबल पर खाना खा रहे थे। हमले के बाद खून में सनी उनकी पगड़ी टेबल पर पड़ी रह गई।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

तरनतारन के रिसॉर्ट में सरपंच को मारा था

दरअसल, पंजाब के तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की 4 जनवरी को हत्या हुई थी। सरपंच एक शादी में शामिल होने के लिए अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट गए थे। समारोह के दौरान दो बदमाश उनके पास आए। बहुत करीब से सिर में गोली मार दी।

गोली लगते ही सरपंच वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सरपंच को गोली मारते CCTV कैमरे में कैद हुए शूटर

सरपंच को गोली मारने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें दोनों शूटर बिना मुंह ढके पिस्टल लेकर धीरे-धीरे सरपंच के पास आते दिख रहे हैं। एक आगे रहता है और दूसरा उसके पीछे। इसके बाद दोनों अपने कपड़ों में छिपी पिस्टल निकालते हैं।

वहीं आगे वाला शूटर टेबल पर बैठे खाना खा रहे सरपंच के पास जाता है। पीछे से उनके सिर में गोली मार देता है। गाेली लगते ही सरपंच टेबल पर गिर जाते हैं। इसके बाद दोनों शूटर वहां से फरार हो जाते हैं। जांच में यह भी पता चला कि सरपंच पर पहले भी 3 बार जानलेवा हमला हो चुका था।

गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कुछ लोगों ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस इस पोस्ट की भी जांच कर रही है। हत्या के बाद गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी ली।

सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट में लिखा है कि सत श्री अकाल जी, अमृतसर के मैरी गोल्ड रिजॉर्ट में जरमल सरपंच वल्टोहा की जो हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं डोली बल, प्रभ दासुवाल, अफ्रीदी तूत, मोहब्बत रंधावा, अमर खब्बे, पवन शौकीन लेते हैं।

वारदात के दौरान दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे।

वारदात के दौरान दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे।

हमने 2 बार अटैक किया, लेकिन ये बच गया- गैंगस्टर डोनी बल

गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने लिखा कि सरपंच ने पुलिस को 35 लाख रुपए दिए और साथ में दासुवाल जाकर मेरा घर खुलवाया था। यह काम हमारे छोटे भाई गंगे ठकरपुरिया ने किया। पुलिस किसी को नाजायज तंग न करे। इस पर पहले भी हमने 2 बार अटैक किया, लेकिन ये बच गया।

आगे लिखा कि इसने घरों से नाजायज तौर पर लड़के उठवाकर गोलियां मरवाईं, जिनका हमसे कोई लेना-देना नहीं था। इस बात को पहले भी हम पोस्ट डालकर बता चुके हैं। हमने इसे फोन कर समझाया, लेकिन ये सुधरा नहीं।

बाकी जो कमेंट में आकर बकवास करते हैं, उनकी तरफ हमारा ध्यान है। दविंदर बंबीहा ग्रुप, गोपी घनश्याम पुरिया ग्रुप, कौशल चौधरी ग्रुप, शगनप्रीत, मनजोत, राणा कंदोवालिया।

हत्या की जिम्मेदारी वाली कथित पोस्ट…

image 2026 01 11t181856001 1768135664

अकाली दल के बाद AAP जॉइन की थी

जरमल सिंह पहले अकाली दल में थे। उन्होंने दो बार अकाली दल के समर्थन से सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। मौजूदा सरपंच का चुनाव भी उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थन से ही जीता।

………………………………………..

गुरदासपुर में बाइक सवार युवक चाइना डोर से कटा:माथे से चमड़ी उतरी, आइब्रो-नाक पर 35 टांके लगे; सिर पर पगड़ी ने बचाई जान

whatsappvideo2026 01 11at53423pm ezgifcom censor 1768141976

गुरदासपुर में चाइना डोर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के माथे और नाक पर 35 टांके आए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल-हाईवे के निर्माण में लापरवाही,कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी:जर्जर सड़क की मरम्मत भी नहीं, नवनिर्माण का काम धीमा, सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

January 21, 2026

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.