![]()
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.76 बल्क लीटर देसी मदिरा और एक स्कूटी जब्त किया है। यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता के मार्गदर्शन और कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई। आबकारी विभाग जिला राय
.
जांच के दौरान नवीन प्राथमिक शाला के सामने एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी की पहचान ग्राम बाना निवासी उजेंद्र बंजारे के रूप में हुई है। उसके कब्जे से हीरो डेस्टिनी प्राइम स्कूटी की डिक्की में रखी 32 पाव देसी मदिरा मसाला यूनीक बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 5.76 बल्क लीटर है। बरामद शराब अन्य जिला महासमुंद की बताई गई है।
आरोपी गया जेल
आबकारी विभाग ने मौके से अवैध शराब और स्कूटी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जांच आबकारी उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा कर रही हैं, जबकि कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे की अहम भूमिका रही।
<
