![]()
आम आदमी पार्टी आज से छत्तीसगढ़ में ब्लॉक स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा प्रदेश के 20,363 गांवों और 11,664 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। अभियान का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता से
.
आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि पिछले दो महीनों से पार्टी संगठन को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों और जिला पदाधिकारियों के साथ हुई बैठकों के बाद विधानसभा वार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी की गई है, ताकि यात्रा को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
उनके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक और सह-प्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं के जरिए यात्रा को गांव-गांव तक ले जाने की रणनीति तैयार की गई है।
उत्तम जायसवाल का कहना है कि संसाधन सीमित हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की तैयारी इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। उनका दावा है कि यात्रा के बाद आम आदमी पार्टी एक नए रूप में छत्तीसगढ़ की जनता के सामने नजर आएगी।
पार्टी ने लोकसभा और जिला स्तर पर संगठनात्मक बैठकों को पूरा कर लिया है। इन बैठकों में विधानसभा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तय करने पर चर्चा हुई है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ के दौरान जनसंपर्क को मजबूत किया जाएगा और इसे जन-आंदोलन का रूप देने की कोशिश होगी। पार्टी अपने मूल मुद्दों—जनहित, पारदर्शिता और ईमानदार राजनीति—के साथ जनता के बीच जाकर खुद को आगामी चुनावों के लिए एक मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करने की तैयारी में है।
<
