छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित नरहरा जलप्रपात में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक रायपुर से पिकनिक मनाने आया था। यह घटना नहाने के दौरान हुई।
.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को रायपुर निवासी तोरण नायक अपने दोस्तों के साथ नरहरा घूमने आया था। सभी जलाशय के किनारे नहा रहे थे, तभी अचानक तोरण का पैर फिसल गया। वह करीब 20 फीट नीचे स्थित गहरी खाई में गिर गया और पानी में लापता हो गया।



मगरलोड में युवक के लापता होने पर सर्च ऑपरेशन शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना लगभग दोपहर 1 बजे के आसपास की है।
शाम होने और अंधेरा बढ़ने के कारण सुरक्षा कारणों से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है। थाना प्रभारी शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा। लापता युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
<
