Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A speeding Bolero collided with a truck in Jashpur, killing one person. | जशपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, 1 मौत: दो गंभीर घायल, नशे में ड्राइवर ने खोया नियंत्रण; पंचर हालत में खड़ी थी ट्रक – Jashpur News
Breaking News

A speeding Bolero collided with a truck in Jashpur, killing one person. | जशपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, 1 मौत: दो गंभीर घायल, नशे में ड्राइवर ने खोया नियंत्रण; पंचर हालत में खड़ी थी ट्रक – Jashpur News

By adminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ce8db484 4e8d 4c7e b4dd 70f9699a47b7 1767843486314
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर जिले के ​​​​​​भाटामुड़ा पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 7 जनवरी का रात 2 बजे नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी, हादसे में बोलेरो सवार 1 युवक की जान चली गई, दो अन्य गंभीर रूप

.

मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो ड्राइवर शराब के नशे में था और तेज गति के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो सीधे पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।

हादसे के बाद बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।

हादसे के बाद बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ।

पंचर हालत में सड़क किनारे खड़ी थी ट्रक

टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनों लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे। जिस ट्रक से बोलेरो टकराई, वह पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी और उसका चालक चक्का बदल रहा था। हादसे के वक्त ट्रक चालक कुछ दूरी पर था, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पत्थलगांव पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

20d96398 ac83 4878 ae2b 1044f0b0ca4d 1767843486312

घायलों का इलाज जारी

तीनों घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान करू महुआ निवासी गंगा सिदार के रूप में हुई है। घायलों में बोलेरो चालक विलास ठाकुर और राधापुर निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं।

बोलेरो वाहन करू महुआ निवासी फिलिम खलखो का बताया जा रहा है। ये तीनों पत्थलगांव से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

बोलेरो में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

बोलेरो में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

जांच में जुटी पुलिस

पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाना सामने आया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अगले 2 दिन रातें और ठंडी होंगी, 2° गिरेगा पारा:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छत्तीसगढ़ पहुंच रही ठंडी हवा, कोहरा छाएगा; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

January 21, 2026

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय:राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव, केंद्र से मंजूरी के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

January 21, 2026

Rajanandgaon Conversion Network Uncovered | David Chako Foreign Funding

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056045
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1961
Views Last 30 days : 6956
Total views : 72315
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.