![]()
भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण के विरोध में ब्लॉक युवा कांग्रेस दुर्गूकोंदल ने बुधवा
.
उनका कहना था कि आम जनता वास्तविकता को समझ चुकी है और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से की जा रही कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेगी। महत्तम दुग्गा ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को दबाने व परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन होना आवश्यक है। नेताओं ने ईडी कार्रवाई को रोकने एवं विपक्ष की आवाज को बुलंद बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस दौरान प्रकाश नूरेटी, लतीफ ध्रुव, हरेंद्र नाग, आशीष मरकाम, राहुल श्रीवास्तव, राजकुमार मरकाम, मुकेश तारम, गन्नू सिन्हा, रघुनंदन गोस्वामी, यशवंत कावड़े दिनेश माहवे, जीतू साहू उपस्थित थे। दुर्गूकोंदल। युवक कांग्रेस नेताओं ने पीएम का फूंका पुतला।
<
