आरोपी पहले से आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट में लगातार फरार चल रहा था।
रायपुर के हिस्ट्रीशीटर और गांजा सप्लायर रवि साहू को पकड़ने के लिए रविवार-सोमवार देर रात एसीसीयू टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी के घर से अवैध शराब जब्त की है। आरोपी पहले से आबकारी एक्ट और जुआ एक्ट में लगातार फरार
.
नए साल के जश्न में कोई आपराधिक घटना न हो, इसके लिए एसएसपी ने थाना प्रभारियों और एसीसीयू की टीम को निर्देश दिया है कि वे गांजा सप्लायर, सट्टेबाज और आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। इसी क्रम में एसीसीयू टीम और कोतवाली पुलिस की टीम ने ये कार्रवाई की है।
रवि साहू पर 79 मामले दर्ज
34 साल के रवि साहू के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, जुआ/सट्टा एक्ट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, नकबजनी, चोरी, मारपीट सहित अन्य विभिन्न मामलों के 57 प्रकरण दर्ज है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के 23 प्रकरण है। रवि साहू के खिलाफ कुल 80 प्रकरण थानों में दर्ज है।
कालीबाड़ी में करता है गोरखधंधा
रवि साहू लंबे समय से कालीबाड़ी, नेहरू नगर में गोरखधंधा कर रहा है। शहर में उसके कई गुर्गे उसके अवैध कारोबार चलाते है। शहर में ही नशे का कारोबार लम्बे समय से चला रहा है। कुछ साल पहले रवि साहू ने शहर के माना में होटल का संचालन कर वहा नशे का कारोबार चला रहा था। जिसका विरोध करने पर रवि साहू ने मर्डर का प्लान बनाकर विजेंद्र उर्फ लल्ला की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में एक्शन लिया है।
3 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
इसके अलावा पुलिस ने थाना तेलीबांधा क्षेत्र के देवारपारा में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी विशाल यादव उर्फ गंगा और एक अन्य आरोपी सूरज यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना मौदहापारा क्षेत्र के स्थित रजबंधा मैदान के पास चेकिंग के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में एक्शन लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. रवि साहू पिता राजू साहु उम्र 42 साल साकिन गांधी नगर रायपुर थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।
2. विशाल यादव उर्फ गंगा पिता देवेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी देवार पारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
3. सूरज यादव पिता आनंद यादव उम्र 21 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा वृद्धा आश्रम के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
4. फिरोज खान पिता रशीद खान उम्र 52 साल निवासी तालाब पार रजबंधा मैदान नव भारत प्रेस के पास थाना मौदहापारा जिला रायपुर।
<
