![]()
सरगुजा में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को मैनपाट ब्लॉक में 52 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। धान खरीदी शुरू होने के बाद अब तक जिले में 1335 क्विंटल धान की जब्ती की गई है। जि
.
जानकारी के मुताबिक, प्रशासनिक अमले ने मैनपाट ब्लॉक के सपनादर में गुलाब यादव के घर से 70 बोरी और कमलेश्वरपुर के श्याम यादव के घर से 60 बोरी अवैध धान जब्त किया है। कुल 52 क्विंटल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
अभियान चलाकर कार्रवाई, ट्रेडिंग कंपनियों में भी छापा
कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर शहर के ट्रेडिंग सेंटरों के साथ ही लोगों के घरों से बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया है। अवैध धान के अंतरराज्यीय और आंतरिक परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में बनाए गए चेक पोस्टों पर निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासनिक अमले ने संजय अग्रवाल, श्री साई ट्रेडिंग, कांतीप्रकाशपुर से 100 बोरी, अजय अग्रवाल, आदर्श ट्रेडिंग, श्रीगढ़ अम्बिकापुर से 180 बोरी, जनम कुमार अग्रवाल,जे.के. ट्रेडिंग, श्रीगढ़ से 502 बोरी, राजेश कुमार अग्रवाल, महामाया ट्रेडिंग से 200 बोरी, शशिकांत अग्रवाल, बंसल ट्रेडर्स अंबिकापुर से 1210 बोरी, दीपक अग्रवाल, कृष्णा ट्रेडिंग अंबिकापुर से 625 बोरी, मुकेश गुप्ता व सुभाष गुप्ता, खरसिया नाका से 300 बोरी धान जब्त किया गया है।
इसके अलावे ग्राम बेलगांव, तहसील सीतापुर से 60 बोरी, अनिल ट्रेडर्स, ग्राम सलका, उदयपुर से 60 बोरी धान जब्त किया गया है। सभी मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
<
