Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 8 साल का बच्चा ट्रांसफार्मर की चपेट में आया:कोरबा में पतंग निकालने के दौरान झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती
Breaking News

8 साल का बच्चा ट्रांसफार्मर की चपेट में आया:कोरबा में पतंग निकालने के दौरान झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती

By adminFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
93f0da22 6982 489a 84e4 b2f47ebef7b1 1770289953314
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



93f0da22 6982 489a 84e4 b2f47ebef7b1 1770289953314
कोरबा के अटल आवास (एमपी नगर) में गुरुवार दोपहर एक 8 वर्षीय बालक बिजली के खुले तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घायल बालक की पहचान अरहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरहान स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी नजर ट्रांसफार्मर के पास फंसी एक पतंग पर पड़ी। पतंग निकालने के लिए जैसे ही वह पास पहुंचा, उसका शरीर खुले तारों के संपर्क में आ गया। चश्मदीदों के अनुसार, तार के संपर्क में आते ही चिंगारियां निकलने लगीं और बालक वहीं चिपक गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे तारों से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया। पतंग लेने के चक्कर में विद्युत तार से चिपका बालक के रिश्तेदार साहिल खान ने बताया कि अरहान स्कूल से घर जा रहा था और उसके स्कूल बैग टंगा हुआ था। अचानक उसकी नजर पतंग पर पड़ी और वह ट्रांसफार्मर की ओर चला गया, जहां वह विद्युत तार की चपेट में आने से चिपक गया। उसे किसी तरह निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद कॉलोनी के निवासियों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के तार लंबे समय से खुले और असुरक्षित छोड़े गए हैं। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, जहां चौबीसों घंटे लोगों की आवाजाही रहती है। निवासियों का कहना है कि खुले तारों की वजह से आए दिन मवेशियों की मौत होती रहती है, लेकिन बिजली विभाग ने बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बालक अरहान को पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अब एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teachers Protest Principal Posting

February 9, 2026

रायगढ़ में तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री:सप्ताहभर बाद रात में फिर ठंड का अहसास, ठंडी हवाएं चलीं;आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

February 9, 2026

Rajim Kalp Kumbh 2026 Boycott

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.