Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 76 investors were duped in the name of doubling their money. | भारतीय रुपए को डॉलर में बदलने 3 करोड़ की ठगी: फाइनेंस ऑफिस खोला, लोगों को फायदे बताकर पैसे लिए; मुनाफा घटा तो ताला लगाकर भागा – Chhattisgarh News
Breaking News

76 investors were duped in the name of doubling their money. | भारतीय रुपए को डॉलर में बदलने 3 करोड़ की ठगी: फाइनेंस ऑफिस खोला, लोगों को फायदे बताकर पैसे लिए; मुनाफा घटा तो ताला लगाकर भागा – Chhattisgarh News

By adminJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 14 1 1768102648
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में पैसा डबल करने के नाम पर 76 निवेशकों से ठगी हुई है। आरोपी ने फाइनेंस अप इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंसी के नाम से संस्था संचालित कर निवेशकों को हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया और उनसे करीब 3 करोड़ 8 लाख 5 हजार रुपए की ठगी की।

.

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आईफोन 16 प्रो, लैपटॉप, रुपए गिनने की मशीन, निवेशकों के इकरारनामे सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

comp 141 2 1768102662

ठग की बात में आकर पीड़ित ने 20 लाख निवेश किए

जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि मार्च 2025 में उसका परिचय भिलाई शांति नगर के रहने वाले हार्दिक कुदेषिया से हुआ था।

आरोपी ने खुद को क्रिप्टो ट्रेडिंग में माहिर बताते हुए हर महीने 6 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का दावा किया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने अपने और अपने पिता अनुराग के खातों से ऑनलाइन व नकद माध्यम से कुल 20 लाख रुपए निवेश किए।

शुरुआत में देते रहा ब्याज, बाद में ताला लगाकर भागे

शुरुआत में कुछ महीनों तक आरोपी नियमित रूप से ब्याज देता रहा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ गया। इसी दौरान एक अन्य पीड़ित के पिता भुषण लाल साहू ने भी आरोपी के कहने पर उसकी मां के खाते में 4 लाख रुपए जमा कराए।

अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक निवेशकों को ब्याज मिलता रहा, लेकिन नवंबर 2025 में अचानक भुगतान बंद हो गया। जब निवेशक आरोपी के कार्यालय अग्रसेन चौक, नेहरू नगर सुपेला पहुंचे तो ऑफिस बंद मिला। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी निवेशकों का पैसा लेकर भाग गए है।

whatsapp image 2026 01 10 at 33756 pm1768073746 1768102674

2024 में खोला था ऑफिस, अलग-अलग बैंकों में जमा करवाया पैसा

पुलिस की जांच में ये सामने आया है कि आरोपी ने साल 2024 में “फाइनेंस अप इन्वेस्टर एंड कंसल्टेंसी” के नाम से ऑफिस खोलकर अपने साथियों के जरिए निवेश कराया। निवेशकों से इकरारनामे बनवाए जाते थे। आरोपी बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के खातों में पैसा जमा कराता था।

इसके बाद मोबाइल में बाइनेस एप डाउनलोड कर भारतीय रुपए को डॉलर में बदलकर क्रिप्टो ट्रेडिंग करता था। मुनाफे का 6 प्रतिशत निवेशकों को और 3 प्रतिशत अपने एजेंटों को देता था, जबकि शेष रकम खुद रख लेता था।

पुलिस ने नोट गिनने की मशीन समेत अन्य सामान किए जब्त।

पुलिस ने नोट गिनने की मशीन समेत अन्य सामान किए जब्त।

अन्य आरोपियों की भी हो सकती है गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी हार्दिक कुदेषिया 22 साल) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 318(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में खुले म्यूल अकाउंट…174.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन: साइबर क्रिमिनल्स ने 1,236 फ्रॉड के पैसे खपाए, 25 एजेंट्स गिरफ्तार, खुलेआम बिक रहे फर्जी सिम-बैंक अकाउंट

रायपुर पुलिस ने ठगी के 25 एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। ग्राहक-मददगारों की तलाश जारी है।

रायपुर पुलिस ने ठगी के 25 एजेंट्स को गिरफ्तार किया है। ग्राहक-मददगारों की तलाश जारी है।

रायपुर पुलिस ने साइबर ठगी के पैसों को फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट्स की मदद से घुमाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056118
Views Today : 110
Views Last 7 days : 2036
Views Last 30 days : 7031
Total views : 72390
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.