Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 63 Naxalites surrender in Dantewada | दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का समर्पण: 1.19 करोड़ के हैं इनामी, DVCM, ACM रैंक के हैं नक्सली, सालों तक फैलाई हिंसा अब डाल दिए हथियार – Jagdalpur News
Breaking News

63 Naxalites surrender in Dantewada | दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का समर्पण: 1.19 करोड़ के हैं इनामी, DVCM, ACM रैंक के हैं नक्सली, सालों तक फैलाई हिंसा अब डाल दिए हथियार – Jagdalpur News

By adminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1003806664 1767954344
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 63 नक्सली का आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल है। कुल 36 नक्सलियों पर 1 करोड़ 19 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है। इनमें नक्सली दंपती 8-8 लाख रुपए के इनामी हैं।

.

ये सारे नक्सली पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। वहीं अब इन्होंने नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और दंतेवाड़ा पुलिस के सामने पहुंचकर हथियार डाल दिए हैं।

सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में 7 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि, 7 नक्सलियों पर 5 लाख, 8 पर 2 लाख, 11 नक्सलियों पर 1 लाख और 50 हजार रुपए के 3 इनामी नक्सली शामिल हैं।

दंतेवाड़ा पुलिस ने प्रेस वार्ता ली।

दंतेवाड़ा पुलिस ने प्रेस वार्ता ली।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कालाहांडी और पश्चिम बस्तर के प्रमुख शामिल

सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में कालाहांडी एरिया कमेटी सचिव, पश्चिव बस्तर डिवीजन DVCM, ACM जैसे बड़े कैडर्स के नक्सली शामिल हैं। ये सारे नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। अब हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और सरेंडर कर दिए हैं।

दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने कहा कि, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा और मुख्य धारा में लौट आए हैं। नक्सल संगठन में पिछले कई सालों तक ये सक्रिय रहे हैं। एंबुश लगाना, रेकी करना, जवानों पर हमला जैसी कई वारदातों में ये शामिल रहे हैं।

4anyp9 1767958697

31 मार्च 2026 है नक्सल मुक्त बस्तर बनाने की डेडलाइन

बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बस्तर बनाने की डेडलाइन तय की है। अब इस तारीख तक सिर्फ 90 दिन बचे हैं। 2025 में नक्सलवाद पर बड़ा अभियान चलाया गया। पिछले 40 वर्षों से बस्तर में सक्रिय नक्सलियों का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो गया है।

डेढ़ साल में कुल 23 बड़े नक्सली मारे गए हैं। इनमें सबसे खूंखार नक्सली माड़वी हिड़मा, नक्सल संगठन सचिव बसवाराजू, गणेश उइके सहित 16 बड़े नक्सली शामिल हैं। भूपति, रूपेश और रामधेर जैसे बड़े नक्सलियों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।

अब केवल पोलित ब्यूरो मेंबर देवजी, मिशिर बेसरा और गणपति तीन शीर्ष नक्सली बचे हैं, जो संगठन चला रहे हैं। बस्तर में पापाराव और देवा अपनी जान बचाने के लिए अब भी जंगल में घूम रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

image 2026 01 09t170233861 1767958268

बस्तर में 200 से 300 नक्सली बचे

नक्सल संगठन में बस्तर के अलग-अलग इलाकों में करीब 200 से 300 आर्म कैडर के नक्सली ही बचे हुए हैं, जो टुकड़ों में यहां-वहां छिपे हुए हैं। नक्सलियों का महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन पूरी तरह से खत्म हो गया है। उत्तर बस्तर और माड़ डिवीजन से भी नक्सलियों का लगभग सफाया हो गया है।

image 2026 01 09t170522138 1767958429
image 2026 01 09t170541694 1767958456

………………………………..

नक्सलियों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गोला-बारूद, बम बनाने वाले सरेंडर नक्सली बने इलेक्ट्रिशियन-वेल्डर: BGL और IED बनाने के थे एक्सपर्ट, हिड़मा-देवा संग कर चुके काम, बोले-हिंसा में कुछ नहीं रखा

कभी हिंसा फैलाने वाले नक्सली अब इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर बन रहे हैं।

कभी हिंसा फैलाने वाले नक्सली अब इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर बन रहे हैं।

छत्तीसगढ़ का बस्तर अब बदल रहा है। हाथों में AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार पकड़कर जंगल-जंगल घूमने और हिंसा फैलाने वाले नक्सली अब इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर बन रहे हैं। इनमें वे नक्सली भी शामिल हैं, जो संगठन में नक्सली लीडर हिड़मा और देवा के साथ काम कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोदगहन में टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा आज से शुरू

January 21, 2026

स्नेह सम्मेलन में दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

January 21, 2026

आदिवासी छात्रावासों को योग केंद्र जैसा विकसित करेंगे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056051
Views Today : 42
Views Last 7 days : 1968
Views Last 30 days : 6963
Total views : 72322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.