बलौदाबाजार जिले में अवैध धान के परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पलारी तहसील में संयुक्त टीम ने शनिवार को पलारी और भाटापारा में कुल 605 बोरी अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व, खा
.
जिला प्रशासन अवैध धान खरीदी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। शनिवार को संयुक्त टीम ने पलारी तहसील के ग्राम लछनपुर में छापा मारा। यहां साहेब लाल साहू के पास से 200 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में इस धान को जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया।


बिचौलिए के गोदाम से 405 बोरी अवैध धान बरामद
एक अन्य कार्रवाई में, बिचौलिए मनोज साहू के गोदाम से 405 बोरी अवैध धान बरामद हुआ। धान की बड़ी मात्रा और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया और पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया।
इससे पहले भी पलारी क्षेत्र के ओड़ान, तेलासी और भवानीपुर गांवों में 305 बोरी अवैध धान जब्त किया गया था। यह दर्शाता है कि प्रशासन लगातार ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय है।
इन कार्रवाइयों के दौरान वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इनमें पलारी एसडीएम दीपक निकुंज, भाटापारा एसडीएम श्यामा पटेल और फूड इंस्पेक्टर कमल नारायण साहू शामिल थे।
<
