कोंडागांव में मंगलवार देर रात मसूरा टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल सभी कोंडागांव के बड़े डोंगर गांव
.
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य थिएटर से फिल्म देखकर अपने घर लौट रहे थे। देर रात लगभग 12 बजे टोल प्लाजा के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों में लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


<
