Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 54.36% candidates absent in UPSC exam | यूपीएससी परीक्षा में 54.36% परीक्षार्थी अनुपस्थित: देर से आए छात्रों को नहीं मिली एंट्री; पद्मभूषण-फीफा से लेकर स्पेसएक्स तक के सवाल पूछे गए – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

54.36% candidates absent in UPSC exam | यूपीएससी परीक्षा में 54.36% परीक्षार्थी अनुपस्थित: देर से आए छात्रों को नहीं मिली एंट्री; पद्मभूषण-फीफा से लेकर स्पेसएक्स तक के सवाल पूछे गए – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d907b365 3d22 4cb7 80ff 8fe2dbcf7310 1764493686360
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में 30 नवंबर को आयोजित यूपीएससी परीक्षा में 54.36% परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 9 बजे गेट बंद होने के बाद कई केंद्रों पर देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया। अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए बताया कि एक मिनट की देरी पर भी

.

हाल ही में व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षा में 36% परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, लेकिन यूपीएससी का यह आंकड़ा उससे काफी अधिक है। वहीं, परीक्षा में पद्मभूषण, फीफा से लेकर स्पेसएक्स तक के कई रोचक सवाल भी पूछे गए थे। जो परीक्षा के बाद चर्चा का विषय बनी।

बिलासपुर में यूपीएससी परीक्षा में 54.36% परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बिलासपुर में यूपीएससी परीक्षा में 54.36% परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

देर से आने वालों को नहीं मिली एंट्री

परीक्षा प्रभारी और डिप्टी कलेक्टर एसके कंवर ने बताया कि देर से आने वाले परीक्षार्थियों को नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के देर आने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है।

बिलासा गर्ल्स कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच की गई। प्रवेश के दौरान पुलिसकर्मियों ने ठंड से बचाव के लिए पहनी गई ऊनी टोपियां भी उतरवा दीं।

यह परीक्षा यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट फंड कमिश्नर एवं इनफोर्समेंट ऑफिसर कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए आयोजित की गई थी। बिलासपुर में इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

कुल 2316 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 1259 अनुपस्थित रहे। केवल 1057 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी, जो कुल संख्या का लगभग 46% है।

बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को हुई देरी

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित परीक्षार्थियों की तुलना में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या अधिक दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अनुपस्थित रहने वालों में अधिकतर बिलासपुर के बाहर से आए परीक्षार्थी थे, जिन्हें ट्रेन या बस से पहुंचने में देरी हुई होगी।

देर रात तक पढ़ाई, ठंड का प्रभाव या यातायात संबंधी समस्याएं भी अनुपस्थिति के संभावित कारण हो सकते हैं।

4cda0eb5 270a 4181 a712 1bd9cb65de3f 1764493686361

पद्मभूषण से लेकर स्पेसएक्स तक कई रोचक प्रश्न

यूपीएससी की परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित था, यानी दो घंटों में 240 अंकों के 120 प्रश्न हल करने के लिए। इसमें अधिकांश माडरेट थे। इसके बाद लेखा संबंधी जनरल नॉलेज और गणित के प्रश्न पूछे गए।

जनरल नॉलेज के प्रश्नों में पद्मभूषण, फीफा से लेकर स्पेसएक्स तक कई प्रश्न पूछे गए। इनमें पद्म भूषण से सम्मानित जतिन गोस्वामी किस नृत्य के प्रतिपादक हैं, किस अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा वर्ष 2025 में दो भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत हैमरशील्ड मेडल प्रदान किया गया।

इसी प्रकार अंतरिक्ष अन्वेषण प्रौद्योगिकी, कॉर्प को आमतौर पर स्पेसएक्स के नाम से जाना जाता है, फाल्कन स्पेसएक्स द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष यान है, जबकि ड्रैगन, नासा द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष यान है।

2026 फीफा पुरूष फुटबाल विश्व कप से संबंधित कौन सा कथन सही है, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2024-27 की अवधि के लिए किस क्षेत्रीय समूह के द्वारा मुद्रा विनिमय व्यवस्था की गई, रोजगार संबद्ध प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना, ईपीएफ योजना आदि के बारे में परीक्षार्थियों की समझ और ज्ञान की परख करने वाले प्रश्न शामिल किए गए थे।

whatsapp image 2025 11 30 at 144134 1764495225



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Distributed fruits to patients and people in the district hospital. | जिला अस्पताल में मरीज व लोगों को फल बांटे – Raigarh News

December 6, 2025

Students showcased their talent and were honored. | विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सम्मान हुआ – Raigarh News

December 6, 2025

Chhattisgarh Weather Update| Cold wave Surguja Ambikapur Mainpath Jashpur | ठंड बढ़ी…रायपुर में 12 जगहों पर अलाव की व्यवस्था: अंबिकापुर में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान, रायगढ़ में भी लुढ़का पारा, 2 दिन ऐसा ही मौसम – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046837
Views Today : 40
Views Last 7 days : 1403
Views Last 30 days : 3731
Total views : 62499
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.