Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 50-year-old Kudarmal Hasdeo bridge in Korba closed | कोरबा में 50 साल पुरानी कुदुरमाल हसदेव पुल बंद: जर्जर होने के कारण आवाजाही पर लगाई गई रोक, बड़े हादसे का खतरा – Korba News
Breaking News

50-year-old Kudarmal Hasdeo bridge in Korba closed | कोरबा में 50 साल पुरानी कुदुरमाल हसदेव पुल बंद: जर्जर होने के कारण आवाजाही पर लगाई गई रोक, बड़े हादसे का खतरा – Korba News

By adminNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1de1bff6 15d2 4b88 93ae dfa56b9236e1 1764499294808
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित कुदुरमाल पुल को वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यह पुल हसदेव नदी पर बना है।

.

यह निर्णय पुल के सर्वेक्षण के बाद लिया गया है। सर्वे टीम ने जांच के दौरान पाया कि पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और कभी भी ढह सकता है, जिससे एक बड़ा हादसा होने की आशंका है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। शनिवार को प्रशासन ने संबंधित थाने को सूचना देकर बैरिकेड लगाकर मार्ग बंद कर दिया।

67115e41 b9a5 4fd3 a58a 095bd6b4e647 1764499294806
49bf65d1 77d3 43c5 9af1 208259c341d6 1764499294805
de01930e 4446 4148 96dc 705e1ff1df08 1764499294807

वाहन अब कोरबा से वैकल्पिक मार्ग का करेंगे इस्तेमाल

सर्वमंगला कनवेरी मार्ग से उरगा की ओर जाने वाला यह पुल लगभग 50 साल पुराना है। इस पर लगातार भारी वाहनों का दबाव बना रहता था। समय रहते पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने से बड़े जान-माल के नुकसान को टाला जा सका है।

अधिकारियों के अनुसार, पुल लगभग तीन महीने या उससे अधिक समय तक बंद रह सकता है। हल्के वाहन अब कोरबा से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे, जबकि भारी वाहन दर्री होते हुए ध्यानचंद चौक, रिंगरोड और बालको से उरगा की ओर आ-जा सकेंगे।

fde904c3 8778 46d1 ae19 17969bb40160 1764499294809
d2a8a162 ee14 4188 8724 9eb9fda20587 1764499294805
7f56cec2 b5eb 4d36 90c7 cafd9cdcfd0e 1764499294812

50 साल पुराना पुल जर्जर, इसलिए आवाजाही बंद

पीडब्ल्यूडी अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि 50 साल पुराना यह पुल जर्जर हो चुका है। किसी भी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए इस मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है और सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं।

इस संबंध में संबंधित थाना, चौकी और पड़ोसी जिले जांजगीर-चांपा को भी सूचित कर दिया गया है। वैकल्पिक यातायात के लिए परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था की गई है।

यह मार्ग बिलासपुर, रायपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण था, जिस पर भारी वाहनों का दबाव काफी अधिक था। सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

World Computer Literacy Day observed | विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया – Dhamtari News

December 6, 2025

Yaman and Durgeshwar selected for National Wrestling Competition | कुश्ती प्रतियोगिता में यमन व दुर्गेश्वर का नेशनल में चयन – Dhamtari News

December 6, 2025

Distributed fruits to patients and people in the district hospital. | जिला अस्पताल में मरीज व लोगों को फल बांटे – Raigarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046838
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1404
Views Last 30 days : 3732
Total views : 62500
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.