Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 42 लाख के रेलवे विद्युत खंभे चोरी, 2 गिरफ्तार:कोरबा में निगरानी बदमाश ने गैस कटर से दिया वारदात को अंजाम
Breaking News

42 लाख के रेलवे विद्युत खंभे चोरी, 2 गिरफ्तार:कोरबा में निगरानी बदमाश ने गैस कटर से दिया वारदात को अंजाम

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f17d597e 34bf 4fc0 8615 0eafb8448cb7 1778738862221
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f17d597e 34bf 4fc0 8615 0eafb8448cb7 1778738862221
कोरबा में बांकीमोंगरा पुलिस ने 42 लाख रुपए के रेलवे विद्युत खंभे चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किराए की ट्रक और गैस कटर का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा ने बताया कि कटघोरा निवासी अनीश कुमार सिंह ने 17 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी आरएस इन्फा प्रोजेक्ट, सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन पर ओवरहेड इलेक्ट्रिकल कार्य कर रही थी। कंपनी ने बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे 444 रेलवे विद्युत खंभे डंप किए थे। शिकायत के अनुसार 444 खंभों में से 193 लगाए जा चुके थे, जबकि 251 बाकी थे। 4 फरवरी को जांच करने पर केवल 149 खंभे मौके पर मिले। कुल 102 विद्युत खंभे, जिनकी कीमत 42 लाख 41 हजार 687 रुपये थी, चोरी हो गए थे। कोयला ट्रांसपोर्टिंग के बहाने खंभों की चोरी जांच में पता चला कि बांकीमोंगरा निवासी धरम सिंह राजपूत और कुसमुंडा निवासी राजा खान उर्फ फिरोज ने ट्रक (CG 10 R 1744) को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के बहाने किराए पर लिया था। इन दोनों ने ड्राइवर अशोक चौहान के साथ मिलकर बांकी 04 नंबर के पास से खंभों को गैस कटर से काटकर चुराया। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी धरम सिंह राजपूत और राजा खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। धरम सिंह की निशानदेही पर गैस सिलेंडर और कटर भी जब्त किए गए। ट्रक और रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े बरामद पुलिस ने हिंदुजा फाइनेंस कंपनी, बिलासपुर से चोरी में प्रयुक्त ट्रक (CG 10 R 1744) और 140 नग रेलवे विद्युत खंभों के टुकड़े बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय कटघोरा में पेश कर उपजेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी धरम सिंह राजपूत बांकीमोंगरा का निगरानी बदमाश है। पिछले साल उसे अवैध कट्टा रखने और फायरिंग के आरोप में जेल भेजा गया था। जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073040
Views Today : 3
Views Last 7 days : 275
Views Last 30 days : 5607
Total views : 96569
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.