राजधानी रायपुर में 50 लाख कैश के साथ ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी बैटिंग साइट्स में सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराने का काम करते थे। उनके कब्जे से 50 लाख 35 हजार कैश भी पुलिस ने बरामद किया है।
.
मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शहर के सिंधु भवन पार्किंग के पास आरोपी कार में ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते थे। बताया जा रहा है जिन ग्राहकों को ये सट्टा खिलाते थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सटोरियों से जप्त बैंक खातों में करोड़ों रूपए को होल्ड करा दिया है।

रायपुर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
80 लाख कैश-सामान जप्त
आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार कैश भी बरामद की गई है। इसके साथ ही लैपटाप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक, केल्क्यूलेटर भी जप्त किया गया है। जब्त सामान-कैश की कीमत 80 लाख के करीब है।
आरोपियों के खिलाफ गंज थाने में अपराध क्रमांक 06/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस., 66(सी) आई.टी.एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध कर लिया गया है।
रायपुर IG अमरेश मिश्रा और सीनियर SP रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
<
