Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 30 जनवरी को प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी कांग्रेस:मनरेगा को लेकर बनी रणनीति, 31 जनवरी से 7 फरवरी तक सभी जिलों में होगा प्रदर्शन
Breaking News

30 जनवरी को प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी कांग्रेस:मनरेगा को लेकर बनी रणनीति, 31 जनवरी से 7 फरवरी तक सभी जिलों में होगा प्रदर्शन

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 27 at 45616 pm 1769520191
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 27 at 45616 pm 1769520191
मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। दिल्ली में कांग्रेस की बैठक के बाद आज रायपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री उमेश पटेल मौजूद रहे। बैठक में दो बड़े फैसले लिए गए, कांग्रेस 30 जनवरी को प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर चक्का जाम करेगी। इसके बाद 31 जनवरी से 7 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। मनरेगा बचाओ संग्राम की रणनीति पर मंथन कांग्रेस ने कहा कि, मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि रोजगार की संवैधानिक गारंटी है। इस योजना ने गरीब, मजदूर और किसान वर्ग को सम्मानजनक जीवन दिया है, लेकिन केंद्र सरकार की नीतियों से इसकी मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने VB-G RAM G योजना का जिक्र करते हुए कहा कि, इससे मनरेगा के अधिकार प्रभावित होंगे और गांवों में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे मजदूरों को सीधे काम मिलने की व्यवस्था कमजोर होगी। बजट कटौती और मजदूरी भुगतान पर सवाल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार के कार्यकाल में मनरेगा के बजट में लगातार कटौती की गई है। मजदूरी भुगतान में देरी, काम के दिनों में कमी और राज्यों पर बढ़ते वित्तीय बोझ के कारण ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर घटते जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि इसका सीधा असर गरीब, मजदूर और किसान परिवारों पर पड़ रहा है। महात्मा गांधी का नाम हटाने पर भी आपत्ति कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि यह सिर्फ नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि गांधीजी के विचारों और ग्रामीण रोजगार की सोच को कमजोर करने की कोशिश है। सड़क से संसद तक आंदोलन का ऐलान कांग्रेस ने साफ किया है कि, मनरेगा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को वह स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिटायर्ड फौजी ने 100 एकड़ में पराली जलने से बचाई:जांजगीर-चांपा में रीपर मशीन से खेती की नई राह, चारा-खाद बनाने में करती है मदद

February 9, 2026

कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान कभी कम नहीं होगा: कुंवरसिंह

February 9, 2026

कोरिया साहू संघ के अध्यक्ष का चुनाव 25 को

February 9, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

059877
Views Today : 4
Views Last 7 days : 3102
Views Last 30 days : 8058
Total views : 77620
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.