Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 3 youths killed in Chhattisgarh’s Raigarh road accident | रायगढ़ में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: ट्रक ने युवक को कुचला, दूसरे केस में ओवरटेक करते बाइकसवार डंपर की चपेट में आए – Raigarh News
Breaking News

3 youths killed in Chhattisgarh’s Raigarh road accident | रायगढ़ में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत: ट्रक ने युवक को कुचला, दूसरे केस में ओवरटेक करते बाइकसवार डंपर की चपेट में आए – Raigarh News

By adminJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
22 1 1767867062
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बड़े भंडार रोड में घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुटी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक अलग-अलग प्लांट में काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

.

जानकारी के अनुसार, पहला मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला 27 वर्षीय अखिलेश सिंह पुसौर ब्लॉक के एक प्लांट में काम करता था।

तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया।

तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया।

गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने एक साथी के साथ बाइक से चंद्रपुर से रायगढ़ जा रहा था। बड़े भंडार के पास अचानक वह बाइक से गिर गया। उसी समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आ जाने से उसका सिर और शरीर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर ही अखिलेश की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार युवक को कोई चोट नहीं आई।

हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पुसौर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी

गेरवानी रोड पर 2 युवकों की मौत

दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गेरवानी रोड पर नलवा प्लांट से पहले हादसा हुआ। इसमें​​​​​​ दो युवकों की मौत हो गई।

बताया गया कि बाइक पर सवार दो युवक गेरवानी से पूंजीपथरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में वे एक डंपर को ओवरटेक कर आगे बढ़ रहे थे। तभी सामने से अचानक एक वाहन आ गया, जिससे उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। डंपर के पहियों के नीचे दबने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक औरंगाबाद के रहने वाले थे और किसी प्लांट में काम करते थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

……………………………………….

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत:जांजगीर-चांपा में पिकअप ने छात्र को कुचला, ट्रेलर दुकान में पलटा;सारंगढ़ में भाई-बहन को कार ने रौंदा

छत्तीसगढ़ में 4 सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में 4 सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में 4 अलग-अलग सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। जांजगीर-चांपा में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की जान चली गई। वहीं, तेज रफ्तार ट्रेलर दुकान में पलट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में जीएसटी का छापा:हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड में कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 5 साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

January 21, 2026

बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं का रहेगा जमावड़ा:नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार समारोह आज; पूर्व CM बघेल को छोड़ सभी दिग्गज रहेंगे मौजूद

January 21, 2026

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख:साय कैबिनेट की बैठक में आज होगा विचार; 23 जनवरी से नवा रायपुर में कमिश्नर सिस्टम

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056034
Views Today : 24
Views Last 7 days : 1950
Views Last 30 days : 6945
Total views : 72304
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.