Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 2500 Banks Affected, 25000 Employees Join
Breaking News

2500 Banks Affected, 25000 Employees Join

By adminJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 27 at 102108 am 1769494352
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 27 at 102108 am 1769494352

अगर आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दो दिन की छुट्टी और राष्ट्रीय अवकाश के बाद मंगलवार को देशभर में बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते कई बैंकों में ताले लटके नजर आ सकते हैं।

.

दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सप्ताह में 5 दिन कार्य प्रणाली (5-डे वर्किंग वीक) को तुरंत लागू करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी साफ तौर पर दिख रहा है।

रायपुर समेत प्रदेशभर में सरकारी बैंक बंद

हड़ताल के चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में करीब 2500 बैंक शाखाएं प्रभावित हैं। इसमें लगभग 25 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

प्राइवेट बैंकों पर असर नहीं

हालांकि, इस हड़ताल का असर निजी बैंकों पर नहीं पड़ेगा। HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra, IndusInd, Yes Bank, IDFC और Bandhan Bank सामान्य रूप से खुले रहेंगे और यहां बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

लगातार चौथे दिन बैंकिंग सेवाएं ठप

बता दें कि पिछले चार दिनों से लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित हैं। 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक पहले ही बंद थे। अब 27 जनवरी को हड़ताल के चलते ग्राहकों को नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले ही किया गया था अलर्ट

अधिकांश सरकारी बैंकों ने हड़ताल को लेकर अपने ग्राहकों को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और वैकल्पिक माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM का उपयोग करने की सलाह दी थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने पर बवाल:मृत और गायब बताकर फॉर्म–7 भरे, कांग्रेस बोली-पार्टी के समर्थित वोटर्स के नाम कटवाने BJP की साजिश

February 12, 2026

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060355
Views Today : 25
Views Last 7 days : 2879
Views Last 30 days : 7914
Total views : 78112
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.