![]()
बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी के दौरान अनियमितता सामने आई है। भौतिक सत्यापन में एक राइस मिल में 2372 क्विंटल से अधिक धान कम पाया गया। इसके बाद मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
.
यह मामला हथबंध स्थित मेसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज का है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के सभी राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कविता राइस इंडस्ट्रीज के सत्यापन के दौरान 2372.64 क्विंटल धान कम मिला।
कम धान पाए जाने पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस थाना हथबंध में मेसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज के संचालक अंशुल जोतवानी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने 5403.6 क्विंटल धान और 3362.5 क्विंटल चावल भी जब्त किया है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन की ओर से धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अवैध रूप से धान बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में समिति और उपार्जन केंद्रों के साथ-साथ राइस मिलों और थोक विक्रेताओं का भी भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
<
