Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 200 bags of illegal gutkha seized under Operation Trauma | ऑपरेशन आघात के तहत 200 बोरी अवैध गुटखा जब्त: दो ट्रकों में झारखंड से जशपुर लाया जा रहा था, ड्राइवरों से पूछताछ जारी – Jashpur News
Breaking News

200 bags of illegal gutkha seized under Operation Trauma | ऑपरेशन आघात के तहत 200 बोरी अवैध गुटखा जब्त: दो ट्रकों में झारखंड से जशपुर लाया जा रहा था, ड्राइवरों से पूछताछ जारी – Jashpur News

By adminNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08678655 9dac 4596 8d0d 60a8cc422eb2 1764422502195
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कार्रवाई की है। लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो ट्रकों से कुल 200 बोरी अवैध गुटखा जब्त किया है। प्रथम दृष्टया यह अवैध परिवहन का मामला प्रतीत होने पर पुलिस ने बीएनएसएस

.

यह कार्रवाई 29 नवंबर को की गई। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, दो ट्रकों में भारी मात्रा में बिना दस्तावेज का गुटखा झारखंड से जशपुर जिले में लाया जा रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए लोदाम थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों संदिग्ध वाहन (UP 78–0511) और (UP 78–KT 7986) को रोका। तलाशी लेने पर हर ट्रक में 100-100 बोरी गुटखा भरा हुआ पाया गया, जिससे कुल 200 बोरी गुटखा जब्त किया गया।

जांच के दौरान ट्रकों के कागजात और बिल्टी की पड़ताल की गई। इसमें बिल्टी नंबर और वाहनों के नंबर में गंभीर अंतर पाया गया। कागजातों में विसंगतियां मिलने पर पुलिस ने इसे अवैध परिवहन का मामला मानते हुए माल को जब्त कर लिया। दोनों वाहनों और जब्त माल के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।

0b1c99a3 6afb 4910 b0fe 4dfc011e7f5f 1764422502193

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

जिले में गुटखा, ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस अभियान के तहत यह एक और बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Big case of usury in Bhilai | भिलाई में सुदखोरी का बड़ा मामला: बीएसपी कर्मचारी को 3 लाख देकर 10 लाख से ज्यादा वसूले, रिटायरमेंट के पैसों को भी लेने बैंक के बाहर 10 साथियों के साथ घेरा – durg-bhilai News

December 6, 2025

World Computer Literacy Day observed | विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया – Dhamtari News

December 6, 2025

Yaman and Durgeshwar selected for National Wrestling Competition | कुश्ती प्रतियोगिता में यमन व दुर्गेश्वर का नेशनल में चयन – Dhamtari News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046839
Views Today : 42
Views Last 7 days : 1405
Views Last 30 days : 3733
Total views : 62501
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.