इस मामले में परिवार ने करीब आठ दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सड़क से डोंगरगढ़ निवासी एक युवक की दो वर्षीय बेटी का रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। इस घटना के पहले बच्चे पिता के साथ रायपुर रेलवे स्टेशन आई थी। जहां पिता ने बच्चों को गोद से उतार दिया। फिर शराब दुकान के पास भटक रहा था।
.
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 21 नवंबर की है, प्रशांत भट्ट नामक युवक पत्नी से झगड़कर 2 साल की बच्ची अंशिका को लेकर रायपुर पहुंचा था। नशे की हालत में वह रेलवे स्टेशन के पास भटक रहा था और इसी दौरान किसी ने उसकी बेटी को उठा लिया। मामले में जीआरपी ने केस दर्ज किया है, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।

इस मामले में बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
CCTV में नजर आईं संदिग्ध महिला
सीसीटीवी फुटेज में रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में एक संदिग्ध महिला चार बच्चों के साथ नजर आ रही है, जिनमें से एक के अंशिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वही महिला अपहरण में शामिल है या नहीं। घटना स्थल गंज थाना क्षेत्र में होने से क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी और गंज पुलिस के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी बी. एन. मिश्रा के अनुसार, बच्ची की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल
इस मामले में बच्ची की मां वर्षा ठाकुर ने 24 नवंबर को जीआरपी रायपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 21 नवंबर को पति प्रशांत भट्ट ने घरेलू विवाद के दौरान मारपीट कर बेटी को लेकर घर से निकल गया था। अगले दिन उसने फोन कर बताया कि बेटी गायब है। जब वह रायपुर पहुंची तो सीसीटीवी फुटेज में पति को बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन से निकलते और बाद में सड़क पर उसे नीचे उतारते देखा गया। इसके बाद से अंशिका का कोई पता नहीं चला है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि रेलवे स्टेशन परिसर से कई सीसीटीवी कैमरे निर्माण कार्य के चलते हटा दिए गए हैं, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है। उल्लेखनीय है कि जीआरपी रायपुर इससे पहले भी बच्चों के अपहरण में शामिल महिलाओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चुकी है। अब दो साल की अंशिका का गायब होना एक बार फिर स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
<
