Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 15 Naxalites surrender in Kanker-Gadchiroli | कांकेर-गढ़चिरौली में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर: महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक्टिव थे, चार नक्सलियों ने हथियार-वर्दी भी सौंपे, सभी पर 1.05 करोड़ का इनाम – Kanker News
Breaking News

15 Naxalites surrender in Kanker-Gadchiroli | कांकेर-गढ़चिरौली में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर: महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक्टिव थे, चार नक्सलियों ने हथियार-वर्दी भी सौंपे, सभी पर 1.05 करोड़ का इनाम – Kanker News

By adminDecember 10, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 95 1765369404
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक्टिव 15 नक्सलियों ने बुधवार को कांकेर और गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन नक्सलियों पर केंद्र और राज्य सरकारों ने कुल 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित किया हुआ था। इसमें कुख्यात नक्सली विनोद शयाना भी

.

इसमें से 11 नक्सलियों ने गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, दो महिला नक्सली समेत 4 नक्सली कांकेर में सरेंडर किया। इन पर 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

चार नक्सलियों ने वर्दी और हथियार भी सौंपे

गढ़चिरौली जिले में 11 सीनियर और हार्डकोर नक्सलियों ने महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में दो डीवीसीएम (DVCM), तीन पीपीसीएम (PPCM), दो एसीएम (ACM) और चार सदस्य रैंक के माओवादी शामिल हैं।

इन सभी पर राज्य और केंद्र सरकार की ओर से कुल 82 लाख रुपये का इनाम था। इनमें से चार नक्सलियों ने अपनी वर्दी और हथियार भी पुलिस को सौंप दिए। ये सभी नक्सली छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सबसे बड़ा नाम 57 साल के रमेश उर्फ भीमा उर्फ बाजू गुड्डी लेकामी का है, जो भामरागढ़ एरिया के डिवीजनल कमेटी सदस्य था। अन्य सरेंडर करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जिलों के हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

देखिए तस्वीरें

कांकेर में दो महिला नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया, इन पर 13 लाख का इनाम था।

कांकेर में दो महिला नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया, इन पर 13 लाख का इनाम था।

कांकेर में सरेंडर करने वाले नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन, DK टेक्निकल टीम और गढ़चिरौली डिवीजन से हैं।

कांकेर में सरेंडर करने वाले नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन, DK टेक्निकल टीम और गढ़चिरौली डिवीजन से हैं।

मुख्यधारा में लौटने पर प्रत्येक नक्सली को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यधारा में लौटने पर प्रत्येक नक्सली को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

कांकेर में 23 लाख के 4 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर

वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुनर्वास योजना के तहत पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला के सामने दो महिला समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन चारों नक्सलियों पर सरकार की ओर से 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये नक्सली कैडर उत्तर बस्तर डिवीजन, DK टेक्निकल टीम और गढ़चिरौली डिवीजन से हैं।

कांकेर में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की डिटेल

काजल उर्फ रजीता वेड़दा – कंपनी न.10 की सदस्य, इनाम 8 लाख रुपये

-वर्ष 2021 में माओवादी संगठन में भर्ती।

-नवंबर 2024 की मुठभेड़ में शामिल।

मंजूला उर्फ लक्ष्मी पोटाई – उत्तर बस्तर डिवीजन, टेक्निकल टीम की सदस्य, इनाम 5 लाख रुपये।

-2005 में भर्ती, 2006-2025 के बीच 16 से अधिक माओवादी घटनाओं में शामिल।

-2008 और 2009 में कई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में कई जवान शहीद।

विलास उर्फ चैतु उसेंडी – DK टेक्निकल प्लाटून नंबर 50 सदस्य, ईनाम 5 लाख रुपये।

-1995 में भर्ती, 2007 में IED विस्फोट में 5 जवान शहीद।

-मार्च 2025 की मुठभेड़ में शामिल।

रामसाय उर्फ लखन मर्रापी – बड़गांव LOS उप कमांडर, इनाम 5 लाख रुपये।

-2004 में भर्ती, 2004-2025 के बीच 42 से अधिक माओवादी घटनाओं में शामिल।

-कई मुठभेड़ों में जवान शहीद।

मुख्यधारा में लौटने पर प्रत्येक नक्सली को 50-50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

कांकेर SSP ने कहा- नक्सली कैडर हिंसा छोड़कर समाज में लौटें कांकेर एसएसपी आईके एलिसेला ने कहा कि सरकार की नीति नक्सली कैडरों को समाज में वापस लाने के लिए मदद कर रही है। उन्होंने सभी नक्सलियों से कहा कि हिंसा छोड़कर समाज में सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन बिताएं।

………………………………………….

नक्सल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

नक्सली लीडर रामधेर ने 11 साथियों के साथ किया सरेंडर:मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय थे, AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार पुलिस को सौंपे

सीसी मेंबर रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ खैरागढ़ में सरेंडर किया है।

सीसी मेंबर रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ खैरागढ़ में सरेंडर किया है।

उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय सीपीआई (माओवादी) लीडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने सोमवार को खैरागढ़ के कुम्ही गांव, बकरकट्टा थाने में 11 साथियों के साथ सरेंडर किया। नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले। सभी पर कुल 2.95 करोड़ रुपए का इनाम था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मील का पत्थर साबित होगा वीबी जी राम जी: प्रशांत

February 12, 2026

14 को सिमगा के पेंशनरों की बैठक सुहेला भवन में

February 12, 2026

रजिस्ट्री-शुल्क बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में आंदोलनरत हुए थे व्यापारी, पुलिस को करना पड़ा था लाठीचार्ज, 4 की तलाश जारी

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060348
Views Today : 18
Views Last 7 days : 2872
Views Last 30 days : 7907
Total views : 78105
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.