Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए अर्जी देने वाले किसान आज और कल बेच सकेंगे धान
Breaking News

10 जनवरी के बाद टोकन के लिए अर्जी देने वाले किसान आज और कल बेच सकेंगे धान

By adminFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 177020068269831e6a9ab50 4balod11
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 177020068269831e6a9ab50 4balod11
भास्कर न्यूज|बालोद जिले के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को 5 और 6 फरवरी को दो दिन और मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में निर्णय लेकर अफसरों को 5 एवं 6 फरवरी को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दिशा निर्देश जारी कर संबंधित धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था निश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिशा-निर्देश जारी कर किसानों के हित में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समय अवधि में दो दिन का इजाफा किया है। जारी निर्देश के अनुसार ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन किया गया है लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन किया है एवं सत्यापन के बाद धान पाया गया है। ऐसे किसान जिन्होंने 28, 29 एवं 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया है लेकिन किसी कारणवश धान बेच नहीं पाए हैं। ऐसे किसानों का धान 5 व 6 फरवरी को केंद्रों में खरीदा जाएगा। एक बार भी धान बेच नहीं पाए 7 हजार 239 किसान जिला सहकारी बैंक के अनुसार जिले के 143 खरीदी केंद्रों में 15 नवंबर से 30 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर 70 लाख 895.60 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिले के एक लाख 47 हजार 880 किसानों ने धान बेचा है। जो कुल पंजीकृत किसान का 95.33% है। कुल एक लाख 55 हजार 119 किसान पात्र थे। इस लिहाज से 7 हजार 239 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए है। हालांकि इनमें से कितने किसान 10 जनवरी के बाद टोकन के लिए आवेदन किया है। इस संबंध में जिला नोडल अफसर सीआर रावटे सहित अन्य विभागीय अफसर बता नहीं पा रहें है। कहां कितने किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए बालोद तहसील में 925 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए है। वहीं गुरूर तहसील में 851 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। अर्जुंदा तहसील में 807, मार्रीबंगला देवरी तहसील में एक हजार 162 किसान धान बेच नहीं पाए है। वहीं डौंडी तहसील में पंजीयन के बावजूद एक हजार 301 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। डौंडीलोहारा तहसील में एक हजार 130 और गुंडरदेही तहसील में एक हजार 63 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए है। जिला सहकारी बैंक के अनुसार पहली बार जिले के एक लाख 31 हजार 949 किसानों ने 17 हजार 694.67 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सलमा सुल्ताना हत्याकांड, जिम ट्रेनर ने पीटा, गला घोंटा:गोद में शव रखा, सिगरेट पीते एंकर का पसंदीदा गाना गुनगुनाता रहा, चश्मदीद ने खोले राज

February 12, 2026

SC Halts High Court Order on Sub-Engineers

February 12, 2026

रायगढ़ में आज ट्रेड यूनियन का हड़ताल:कोल इंडिया का खदान रहेगा बंद, 4 श्रम कानून को वापस लेने की मांग;धरना प्रदर्शन कर जताएंगे विरोध

February 12, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060346
Views Today : 16
Views Last 7 days : 2870
Views Last 30 days : 7905
Total views : 78103
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.