Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम
Breaking News

स्टेज-3 कैंसर से जूझ रही शिक्षिका ने मांगा महासमुंद ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा सचिव को 3 सप्ताह का अल्टीमेटम

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 05 2026 schooltichar
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक गंभीर बीमारी से जूझ रही शिक्षिका के मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्कूल शिक्षा सचिव को त्वरित निर्णय लेने का आदेश दिया है। अदालत ने शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है कि वे याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर तीन सप्ताह के भीतर विचार कर समुचित निर्णय लें। इस निर्देश के साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका को निराकृत कर दिया है।

यह संवेदनशील मामला शासकीय प्राथमिक शाला कुधारापानी (विकासखंड सीतापुर, जिला सरगुजा) में पदस्थ शिक्षिका किरण साहू का है। किरण बड़ी आंत और मलाशय के बीच (कोलोरेक्टल) तीसरे चरण के कैंसर से पीड़ित हैं। वर्तमान में उनका इलाज बालको कैंसर हॉस्पिटल, नया रायपुर में चल रहा है, जहां अब तक उनकी पांच बार कीमोथेरेपी हो चुकी है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्होंने एडवोकेट रामचरण साहू के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

जटिल सर्जरी और डॉक्टरों की सलाह बनी आधार

याचिका में बताया गया कि 5 मई 2026 को आवेदिका को छठवीं बार कीमो के लिए बालको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों और सर्जनों के अनुसार, याचिकाकर्ता को 28 रेडिएशन कीमो से गुजरना होगा। इसके बाद रेक्टम सिग्मायड सर्जरी, स्टोमा बैग की रिवर्स सर्जरी और दो साल बाद कीमो पोर्ट की सर्जरी होनी है। चिकित्सकों ने स्पष्ट रूप से याचिकाकर्ता को ज्यादा सफर न करने की सख्त हिदायत दी है और उन्हें परिवार की देखरेख में रहने की सलाह दी है। सरगुजा से रायपुर इलाज के लिए लंबा सफर करना उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जोखिम भरा है।

महासमुंद तबादले से इलाज में मिलेगी मदद

शिक्षिका की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यदि उनका तबादला सरगुजा से उनके निज निवास स्थान महासमुंद कर दिया जाता है, तो उन्हें इलाज कराने में काफी सुविधा होगी। महासमुंद से नया रायपुर स्थित बालको अस्पताल आना-जाना आसान होगा और परिवार का साथ मिलने से उनकी देखरेख भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू की सिंगल बेंच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता को स्कूल शिक्षा सचिव के समक्ष अपना नया अभ्यावेदन पेश करने को कहा है, जिस पर विभाग को तीन सप्ताह के भीतर संवेदनशीलता से फैसला लेना होगा।

आवेदिका की ओर से कोर्ट के समक्ष रखे गए तथ्य

तीसरा स्टेज: शिक्षिका किरण बड़ी आंत और मलाशय के कैंसर के तीसरे चरण से जूझ रही हैं।

06 कीमो: नया रायपुर के बालको हॉस्पिटल में अब तक 5 कीमो हो चुके हैं और छठा कीमो मई 2026 में शुरू हुआ।

28 रेडिएशन: आने वाले समय में मरीज को 28 रेडिएशन कीमो के साथ 3 बड़ी जटिल सर्जरीज से गुजरना होगा।

03 सप्ताह: हाईकोर्ट ने स्कूल शिक्षा सचिव को मामले की गंभीरता देखते हुए फैसला लेने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है।

यह भी पढ़ें- पाली: मैं पंछी मेरा क्या कसूर! प्रकृति की मार या मानव का प्रकृति से खेल: गर्मी का कहर, पेड़ों से गिरकर मर रहे चमगादड़



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

250 युवाओं को मिले सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

May 25, 2026

अघोषित बिजली कटौती के विरोध कल कांग्रेस करेगी विद्युत कार्यालय का घेराव

May 25, 2026

बिलासपुर में आसमान से बरस रही आग, 45.5 डिग्री पारे के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर; दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071857
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1926
Views Last 30 days : 4885
Total views : 94457
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.