Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लोकमानस को समर्पित हो जाती हैं किताबें: देशमुख
Breaking News

लोकमानस को समर्पित हो जाती हैं किताबें: देशमुख

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779593179 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज |बालोद लोक कलाकार संरक्षण समिति बागबाहरा द्वारा आयोजित सात दिवसीय मानस एवं लोककला प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलराम साहू द्वारा लिखित पुस्तक मानस सुरभि का विमोचन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तुलसी मानस प्रतिष्ठान के जगदीश देशमुख ने कहा कि कोई भी ग्रंथ या पुस्तक तब तक लेखक के अधीन रहती है, जब तक वह लोकमानस को समर्पित नहीं हो जाती। विमोचन के बाद वह पुस्तक लेखक की निजी सीमा से बाहर निकलकर समाज, पाठकों और लोकचेतना की धरोहर बन जाती है। उन्होंने कहा कि यही किसी भी साहित्यिक कृति की वास्तविक उपादेयता और सार्थकता है। उन्होंने कहा कि यह भाव लेखक को अहंकार से मुक्त करता है और यही किसी भी विमोचन समारोह की सबसे बड़ी महत्ता है। कार्यक्रम का संचालन मानस मर्मज्ञ त्रेता चंद्राकर ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लीलार सिन्हा, चिंताहरण पटेल तथा चिंताराम सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चिंताराम सेन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुस्तक के लेखक बलराम साहू ने अपने लेखकीय अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि यह पुस्तक उनके द्वारा नहीं लिखी गई, बल्कि यह प्रभु प्रेरणा का प्रसाद है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में मानस के विविध प्रसंगों एवं व्याख्यानों को संकलित किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

DIG, Businessmen Caught in Video Racket; Accused Arrested

May 24, 2026

बिलासपुर में मंदिर की मूर्तियां शिफ्ट की गईं:रोड चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने की कार्रवाई, सहमति के बाद शिफ्टिंग

May 24, 2026

मनेंद्रगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप:तापमान 42 डिग्री पार पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने घरों में रहने की सलाह दी

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071774
Views Today : 78
Views Last 7 days : 2107
Views Last 30 days : 4869
Total views : 94307
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.