Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में वनकर्मियों ने काली पट्टी लगाकर जताया विरोध:मांगो को लेकर चरण बद्ध आंदोलन शुरू किया, बिलासपुर CCF ऑफिस के सामने करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन
Breaking News

रायगढ़ में वनकर्मियों ने काली पट्टी लगाकर जताया विरोध:मांगो को लेकर चरण बद्ध आंदोलन शुरू किया, बिलासपुर CCF ऑफिस के सामने करेंगे सांकेतिक धरना प्रदर्शन

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
vankarmi 3 1778766442
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



vankarmi 3 1778766442
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के वनकर्मी भी अपनी मांगो को लेकर अब चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिए हैं। छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर के अंर्तगत कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया। वहीं अब अगले चरण में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर के सामने भोजन अवकाश में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखेंगे। 10 मई को बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षो व संभागीय पदाधिकारियों का वन चेतना केंद्र बिलासपुर मे बैठक हुआ। जिसमें चरण बद्ध आंदोलन के लिए निर्णय लिया गया। ऐसे में बुधवार को जिले रायगढ़ वन मंडल व धरमजयगढ़ वन मंडल के सभी वनकर्मियों ने काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जताया। अब दूसरे चरण में 18 मई को भोजन अवकाश में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे चरण में 25 मई को सभी वनकर्मी एकदिवसीय अवकाश पर रहकर सभी विभाग को काम को बंद रखेंगे। इसके बाद भी इनकी मांग पूरी नहीं होती है तो चौथे चरण में एक तिथि निर्धारित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात कही जा रही है।
मांगो को लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इसमें मुख्य मांग नियम विरूद्ध स्थांतरण के साथ अवकाश प्रकरण, विभागीय जांच प्रकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरण, विभागीय पदोन्नति में विलंब जैसी मांगे है। जिसे जिला संगठन व संभागीय संगठन द्वारा डीएफओ और सीसीएफ के समक्ष रखें है, जिस पर आज तक कोई उचित निराकरण नहीं किया गया है।
लंबे समय से की जा रही मांग
संभाग उपाध्यक्ष पालूराम साहू ने बताया कि संघ के द्वारा पिछले लंबे समय से अपनी मांगो को लिखित व मौखिक रूप से उच्चाधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन उनकी मांगो को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस वजह से अब चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया और बुधवार को काली पट्टी लगाकर विरोध जताया गया। अब अगले चरण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालिन हड़ताल किया जाने की तैयारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शहीद आकाश राव गिरपुंजे की पुण्यतिथि….घरवालों ने मूर्ति वापस लौटाई:चेहरे में नहीं था आकर्षण, प्रेशर IED की चपेट में शहीद हुए थे ASP

June 10, 2026

बिलासपुर में खाद-बीज की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बैलगाड़ियों में कलेक्टोरेट पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस ने गेट पर रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की

June 10, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं:जर्जर सड़क, बिजली और आवास के तत्काल निराकरण के निर्देश, लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांगी परमिशन

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073041
Views Today : 4
Views Last 7 days : 276
Views Last 30 days : 5608
Total views : 96570
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.