Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में संदिग्ध गतिविधियों पर वार्डवासियों का हंगामा:पुलिस ने लॉज संचालक पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो लोगों को हिरासत में लिया
Breaking News

राजनांदगांव में संदिग्ध गतिविधियों पर वार्डवासियों का हंगामा:पुलिस ने लॉज संचालक पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो लोगों को हिरासत में लिया

By adminJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
08cf2eb7 df0d 4691 886b 1218b5ca0e6d 1781012624717
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



08cf2eb7 df0d 4691 886b 1218b5ca0e6d 1781012624717
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के जमातपारा स्थित गुरुद्वारा के पीछे मंगलवार दोपहर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर वार्डवासियों ने एक कार्यालय में दबिश दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित परिसर में लंबे समय से संदिग्ध और कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।मंगलवार (9 जून) को वार्डवासियों ने एकजुट होकर परिसर की घेराबंदी की और मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। कार्यालय से मिले दो संदिग्ध पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर एक महिला और कैलाश लॉज के संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन (45) मौजूद मिले। दोनों को पूछताछ के लिए बसंतपुर थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और कथित रूप से पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। एसडीएम न्यायालय में किया पेश बसंतपुर पुलिस ने प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन और संबंधित महिला को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:इंडियन ऑयल कार्यालय के बाहर किया विरोध; कहा- 4 सिलेंडर में साल भर घर चलाकर दिखाएं

June 9, 2026

धमतरी में सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत:शव रखकर चक्काजाम, एम्बुलेंस में तोड़फोड़, ASI सहित 3 घायल, घंटों बाद खुला रास्ता

June 9, 2026

आम के छिलकों से शुरू हुआ विवाद,थाने पहुंचा:गौरेला में हमनाम महिलाओं ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप,दोनों पर FIR दर्ज

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073033
Views Today : 35
Views Last 7 days : 314
Views Last 30 days : 5655
Total views : 96561
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.