Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में पहली बार 'सूरजगढ़ निशान यात्रा':25 मई से शुरू होगा अधिक मास अमृत महोत्सव, श्याम कथा और भजन संध्या का आयोजन
Breaking News

राजनांदगांव में पहली बार 'सूरजगढ़ निशान यात्रा':25 मई से शुरू होगा अधिक मास अमृत महोत्सव, श्याम कथा और भजन संध्या का आयोजन

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8b762b23 943b 42f9 8768 2088cec70d01 1779622479042
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8b762b23 943b 42f9 8768 2088cec70d01 1779622479042
राजनांदगांव में पहली बार राजस्थान के सूरजगढ़ दरबार से ‘सूरजगढ़ निशान यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 25 मई को शुरू होगी, जिसके साथ ही अधिक मास अमृत महोत्सव का भी शुभारंभ होगा। हजारीलाल जी इंदोरिया अपनी टीम के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। यह निशान यात्रा सायं 5:00 बजे गायत्री मंदिर प्रांगण से निकलेगी। इसका मार्ग कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक होते हुए रामाधीन मार्ग से सूरजगढ़ गली तक जाएगा। यात्रा के दौरान प्रसिद्ध गायक जस्सी सैनी और योगेश शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्तगण इन भजनों पर झूमते-नाचते बाबा का निशान लेकर चलेंगे। महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में 26 मई से 28 मई 2026 तक चलने वाली “श्री श्याम चरित्र कथा” शामिल है। पूज्य श्री अर्पित भाई शर्मा (कथावाचक) अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करेंगे। यह कथा प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के पश्चात, प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न कोनों से आए प्रख्यात गायक बाबा श्याम को रिझाएंगे। 26 मई को दिल्ली के प्रसिद्ध मयूर रस्तोगी द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी। 27 मई (पुरुषोत्तम एकादशी) को खाटू श्याम जी के निज मंदिर के सेवक परिवार से मानवेंद्र सिंह चौहान और सुप्रसिद्ध भजन गायक योगेश शर्मा (खाटू वाले) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 28 मई को ब्रज रसिक पारस लाडला (वृंदावन), पंकज उपाध्याय, आकाश यादव और नागपुर के गणेश शर्मा भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक लड्डू गोपाल जी और युगल सरकार का विशेष अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 29 मई 2026 (शुक्रवार) को रात्रि 8:00 बजे से आयोजित श्री श्याम रसोई महाप्रसादी (भंडारा) के साथ होगा। श्री खाटू श्याम लखदातार सेवा परिवार ने राजनांदगांव और आसपास के सभी श्याम भक्तों से सपरिवार इस अधिक मास अमृत महोत्सव में पहुंचकर कथा श्रवण करने और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन स्थल “श्री खाटू धाम” गायत्री विद्या पीठ परिसर, केसर नगर, राजनांदगांव (छ.ग.) है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओपी चौधरी ने जशपुर में दी चेतावनी:विकास कार्यों में लापरवाही, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई,आवास योजना के काम में तेजी लाने के निर्देश

May 24, 2026

राजनांदगांव में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:खनिज विभाग ने 6 हाईवा, 1 जेसीबी और 1 माजदा वाहन जब्त किए

May 24, 2026

ट्रक चालकों से लूट…कैंटीन कर्मचारी से रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार:6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, कार-बाइक भी जब्त

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071815
Views Today : 157
Views Last 7 days : 2186
Views Last 30 days : 4948
Total views : 94386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.